सुगौली: भगवान कृष्ण का छठियार धूमधाम से सम्पन्न, प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का छठियार कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। नगर के ज्यादातर मंदिरों में गुरुवार को ही छठियार के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ मंदिर में गुरुवार को छठियार का आयो.....

Aug 22, 2025 - 17:59
 0  8
सुगौली: भगवान कृष्ण का छठियार धूमधाम से सम्पन्न, प्रसाद वितरण कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: नगर के विभिन्न मठ-मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का छठियार कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। नगर के ज्यादातर मंदिरों में गुरुवार को ही छठियार के अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। वहीं, राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ मंदिर में गुरुवार को छठियार का आयोजन तो किया गया, लेकिन प्रसाद वितरण शुक्रवार को बड़े ही विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ। नगर के समाजसेवी धमेंद्र कुमार नायक और बाबा जयराम दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम देर रात तक जारी रहने की संभावना है।गौरतलब है कि विगत कई वर्षों से मठ के मठाधीश महंत बाबा मनीष दास इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इससे पहले उनके पिता,स्वर्गीय मन्नू दास इस आयोजन की नींव रख चुके थे। हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद तैयार कराया जाता है, जिसका वितरण शुक्रवार दोपहर 3 बजे से आरंभ हुआ। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद वितरण के लिए दो अलग-अलग पंक्तियां बनाई गईं जो एक पुरुषों के लिए और दूसरी महिलाओं के लिए। इस धार्मिक अवसर पर नगर का वातावरण भक्ति और आस्था से सराबोर हो गया। प्रसाद वितरण स्थल पर भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मौके पर चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,अश्वनी गौरव,उत्तम श्रीवास्तव,मिथलेश झा,रंजित कुमार,चंदन कुमार, दिलीप कुमार,
आकाश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0