सुगौली: एचपीसीएल बायोफूल्स लिमिटेड इकाई सुगौली में कारखाना निरीक्षक के द्वारा किया गया श्रमिक संगोष्ठी

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली, पू.च: शुक्रवार को इकाई में मोतिहारी के कारखाना निरीक्षक आशीष भारत के द्वारा एचपीसीएल बायोफूल्स लिमिटेड इकाई में श्रमिकों के साथ श्रमिक संवाद का आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए इकाई के सुरक्षा अधिकारी दिवाकर पांडेय ने कारखाना निरीक्षक का स्वागत ......

Aug 22, 2025 - 18:03
 0  71
सुगौली: एचपीसीएल बायोफूल्स लिमिटेड इकाई सुगौली में कारखाना निरीक्षक के द्वारा किया गया श्रमिक संगोष्ठी

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली, पू.च: शुक्रवार को इकाई में मोतिहारी के कारखाना निरीक्षक आशीष भारत के द्वारा एचपीसीएल बायोफूल्स लिमिटेड इकाई में श्रमिकों के साथ श्रमिक संवाद का आयोजन किया गया। मंच का संचालन करते हुए इकाई के सुरक्षा अधिकारी दिवाकर पांडेय ने कारखाना निरीक्षक का स्वागत किया। संवाद के दौरान कारखाना निरीक्षक आशीष भारत के द्वारा बिहार कारखाना अधिनियम 1950 में दर्शाए गए सुरक्षा एवं स्वास्थ्य नियमों की जानकारी दी गई।

 साथ ही श्रमिकों की समस्याओं को भी सुना एवं कारखाना प्रबंधन से बात कर यथाशीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया गया। संवाद में इकाई के महाप्रबंधक रमेश शुक्ला,उप महाप्रबंध गन्ना अजय तिवारी,एच आर ऑफिसर संजय कुमार,स्टोर इंचार्ज सतीश कुमार,अजय कुशवाहा, रमेश कुशवाहा,प्रशांत प्रसाद केशरी,पीयूष शरण, निर्भय सिंह,साजिद अख्तर,विवेक कुमार सिंह,रंजीत दुबे,चंद्रशेखर के साथ इकाई के लगभग 250 कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0