सुगौली: मनरेगा पीओ सतीश कुमार की हुई विदाई, रेजी विजय ने संभाला कार्यभार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा सभागार में कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पीओ सतीश कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। यहां के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। जब भी सुगौली आऊंगा ......

Sep 10, 2025 - 17:24
Updated: 8 months ago
0 2
सुगौली: मनरेगा पीओ सतीश कुमार की हुई विदाई, रेजी विजय ने संभाला कार्यभार

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा सभागार में कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश कुमार के स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए पीओ सतीश कुमार ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण स्वाभाविक प्रक्रिया है। यहां के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों के साथ काम करने का अनुभव हमेशा यादगार रहेगा। जब भी सुगौली आऊंगा तो सभी से जरूर मुलाकात करूंगा। इस अवसर पर नए पीओ रेजी विजय एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र व उपहार देकर सम्मानित किया। उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभू साह ने कहा कि सतीश कुमार परिवार के सदस्य की तरह सबके साथ मिलकर काम करते थे, उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। मुखिया रंजीत झा ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यक्रमों के दौरान उन्होंने दिन-रात मेहनत कर कार्यों को सफल बनाया। वहीं नए पीओ रेजी विजय ने आश्वासन दिया कि मैं भी इन्हीं की तरह सभी लोगों के साथ मिलकर कार्य करूंगा और विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाऊंगा। मौके पर कार्यपालक सहायक सुनीता सिंह,अभिषेक कुमार, तनवीर अहमद, विजय कुमार,संतोष कुमार,कन्हैया कुमार, नित्यानंद राव,उदय कुमार,रामप्रवेश कुमार,समिति सदस्य प्रदीप गिरी, रोहित तिवारी,कौशल किशोर सिंह,अजीत मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User