सुगौली: सुगौली विधानसभा में सियासी सरगर्मी तेज

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: राजनीतिक गलियों में इन दिनों चुनावी हलचल का माहौल है। जदयू पार्टी के कर्मठ और लोकप्रिय नेता सुनील सिंह ने राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह मुला....

Oct 11, 2025 - 09:00
Updated: 8 months ago
0 77
सुगौली: सुगौली विधानसभा में सियासी सरगर्मी तेज

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: राजनीतिक गलियों में इन दिनों चुनावी हलचल का माहौल है। जदयू पार्टी के कर्मठ और लोकप्रिय नेता सुनील सिंह ने राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया है। यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत अहम मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सुगौली विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर सार्थक चर्चा हुई। इस मुलाकात की तस्वीरें और खबर सामने आते ही स्थानीय स्तर पर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सुगौली विधानसभा, जो हमेशा से सत्ता समीकरण का केंद्र बिंदु रही है, अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। सुनील सिंह लंबे समय से जदयू संगठन को मजबूती देने में जुटे हैं और क्षेत्र में उनकी सक्रियता लगातार बढ़ी है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और जनसंपर्क को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले समय में जदयू उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं,ललन सिंह से हुई यह विशेष भेंट भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

इस मुलाकात के बाद सुगौली विधानसभा क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है कि आखिर आने वाले चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा भारी रहेगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सुनील सिंह और ललन सिंह की नजदीकियां जदयू के लिए रणनीतिक रूप से लाभकारी साबित हो सकती हैं। कुल मिलाकर, सुगौली की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है,जहां हर किसी की निगाह अब सुनील सिंह और उनके अगले कदम पर टिकी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User