सुगौली: जनजागरूकता अभियान का आयोजन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रा.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड के विभिन्न इलाकों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना सहित राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ के बारे में श्री गुप्ता ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवार की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देना। विवाह का विधिवत निबंधन प्रोत्साहित करना,बाल विवाह की रोकथाम,दहेज प्रथा व घरेलू हिंसा जैसी कुप्रथाओं को रोकना साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें हैं:परिवार की वार्षिक आय ₹60,000 से कम का प्रमाण पत्र विवाह का विधिवत निबंधन दहेज नहीं देने का शपथ पत्र वधु की आयु कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लाभार्थी सभी आवश्यक कागजात पूरे कर प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आएं। अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अभियान के दौरान अवधेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को इन योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी—टेली-लॉ योजना लोक अदालत व राष्ट्रीय लोक अदालत प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,अटल पेंशन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना,मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना,मुख्यमंत्री साइकिल योजना,मुख्यमंत्री पोशाक योजना,निःशक्त पेंशन योजना,दिव्यांग पेंशन योजना,किसान सम्मान योजना,किसान मानधन योजना,आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री आवास योजना,पशुपालन प्रोत्साहन योजनाएं हैं। उन्होंने आशा जताई कि इन योजनाओं की जानकारी मिलने से अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर इसका लाभ उठा सकेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0