सुगौली : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी, रामगढ़वा से हथियारों का जखीरा बरामद, महिला गिरफ्तार

अमरुल आलम की रिपोर्ट रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुगौली अंचल निरीक्षक अशोक पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभियुक्त हृदया यादव पिता .......

Sep 07, 2025 - 18:09
Updated: 8 months ago
0 1
सुगौली : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी, रामगढ़वा से हथियारों का जखीरा बरामद, महिला गिरफ्तार

अमरुल आलम की रिपोर्ट
रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों का जखीरा बरामद किया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सुगौली अंचल निरीक्षक अशोक पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने अभियुक्त हृदया यादव पिता कैलाश यादव के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान कमरे में रखे ट्रंक से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा तथा दो खाली मैगजीन बरामद किए गए। यही नहीं, छानबीन के क्रम में हृदया यादव की भाभी लालमुनि देवी पति रामजी यादव के कमरे से एक एकनाली बंदूक भी जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से लालमुनि देवी को गिरफ्तार कर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। जबकि मुख्य अभियुक्त हृदया यादव फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि ये हथियार किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए रखे गए थे। अब यह जांच की जा रही है कि इन हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई और किन-किन लोगों से इसका संबंध जुड़ा है।

इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रक्सौल कर रहे थे। उनके साथ सुगौली अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडेय, थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह, परि.पु.अ.नि. मनीष कुमार, पु.अ.नि. अजित सिंह, पु.अ.नि. रामेश्वर राम, पु.अ.नि. मालेश्वर यादव तथा BMP महिला सिपाही नीरजा कुमारी (489) एवं ब्यूटी कुमारी (491) शामिल थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हथियार बरामदगी का मामला बेहद गंभीर है। इसमें शामिल लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गिरफ्तार महिला से पूछताछ जारी है और फरार अभियुक्त को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User