सुगौली: युवा लोजपा का संगठन विस्तार, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

सुगौली,पू.च: प्रखंड के सुगांव छठ घाट मैदान में युवा लोजपा का संगठन विस्तार किया गया। इस मौके पर प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और प्रखंड कमिटी का भी विस्तार किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष झा और आदित्य कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सांगठनिक जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर मौजूद रहे। युवा लोजपा सुगौली प्रखंड टीम में इम्तियाज आलम, रेहान ......

Sep 08, 2025 - 09:36
Updated: 8 months ago
0 25
सुगौली: युवा लोजपा का संगठन विस्तार, दर्जनों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

सुगौली,पू.च: प्रखंड के सुगांव छठ घाट मैदान में युवा लोजपा का संगठन विस्तार किया गया। इस मौके पर प्रखंड के दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और प्रखंड कमिटी का भी विस्तार किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष झा और आदित्य कुशवाहा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर सांगठनिक जिला रक्सौल के जिलाध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर मौजूद रहे। युवा लोजपा सुगौली प्रखंड टीम में इम्तियाज आलम, रेहान शेख,मुन्ना कुमार,नितेश पासवान,सुनील यादव, तौसीफ खान, जितेंद्र राम सहित दर्जनों युवाओं को जगह दी गई। वहीं चंचल गुप्ता,बसंत ठाकुर,जीसान,वाजिद, राहुल राम,सुजीत मांझी,अंशु कुमार,सत्याम मिश्रा, सत्याम कुमार, शुभम कुमार,अंकुश कुमार,मृत्युंजय कुमार, सुराज कुमार ठाकुर सहित कई अन्य लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनप्रीत ठाकुर ने कहा कि चिराग पासवान जी की "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" नीति और सुगौली विधानसभा के जन-जन के नेता,भावी विधानसभा प्रत्याशी एवं लोजपा प्रदेश महासचिव पंकज पांडेय (लोहा पांडेय) से प्रभावित होकर युवा बड़ी संख्या में लोजपा से जुड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User