मोतिहारी: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन
अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: नरकटिया विधानसभा के बंजरिया प्रखंड, जनेरवा पंचायत के जटवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विस्तार से बताया गया कि इस योज.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: नरकटिया विधानसभा के बंजरिया प्रखंड, जनेरवा पंचायत के जटवां गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विस्तार से बताया गया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष क्यामूल हक ने बताया कि योजना के लिए आवेदन फार्म पूरी तरह निःशुल्क भरे जा रहे हैं। इसमें किसी प्रकार का शुल्क या पैसा नहीं लिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को जीविका समूह (Self Help Group) का गठन करना अनिवार्य है। 18 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएँ योजना का लाभ ले सकती हैं। समूह बनाकर महिलाएँ इस योजना से जुड़कर छोटे-छोटे रोजगार और व्यवसाय की शुरुआत कर सकती हैं। शिविर के माध्यम से महिलाओं से आग्रह किया गया कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएँ। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक रूप से मजबूत करेगी, बल्कि उनके सामाजिक सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0