सुगौली: एसडीपीओ ने सुगौली थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सदर 1 के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को सुगौली थाना पहुँचकर घंटों तक लंबित कांडों की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने थाना के पदाधिकारियों और कांडों के आईओ से बारी-बारी से फाइलें मंगवाकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रतिदिन एक थाना में छह घंटे तक लगातार कांडों की समीक्षा एवं लंबित मामलों का .......

Sep 06, 2025 - 18:51
Updated: 8 months ago
0 26
सुगौली: एसडीपीओ ने सुगौली थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सदर 1 के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने शनिवार को सुगौली थाना पहुँचकर घंटों तक लंबित कांडों की गहन जांच-पड़ताल की। इस दौरान उन्होंने थाना के पदाधिकारियों और कांडों के आईओ से बारी-बारी से फाइलें मंगवाकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रतिदिन एक थाना में छह घंटे तक लगातार कांडों की समीक्षा एवं लंबित मामलों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि दर्ज कांडों में शामिल फरार अपराधियों को हर-हाल में जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें जेल भेजना सुनिश्चित किया जाए। चुनाव के समय शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है, इसलिए अपराधियों पर नकेल कसना आवश्यक है।एसडीपीओ दिलीप कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि कई मामलों में आईओ की ओर से लापरवाही या तकनीकी कारणों से कांड लंबित रह जाते हैं। ऐसे मामलों की पहचान की गई है और संबंधित पदाधिकारियों को चेतावनी देते हुए समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान एसआई मोना कुमारी,वर्षा कुमारी, विश्वजीत पंडित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीपीओ ने मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना स्तर पर लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन से ही पुलिस की छवि जनता के बीच मजबूत होगी और कानून का राज स्थापित होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User