सुगौली: बंगरा ओवरब्रिज पर बाइक और ट्रक की टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली -छपवा रोड में बंगरा रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक और ट्रक के टक्कर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों पुलिसकर्मी सुगौली थाना के पुलिसकर्मी है। जिसमे एक एएसआई अनुराग राज और दुसरा करमवा निवासी चौकिदार विनोद यादव हैं। एएसआई अनुराग राज और और चौकीदार विनोद यादव मोतिहारी न्यायालय से अपना.......

Sep 06, 2025 - 21:12
Updated: 8 months ago
0 31
सुगौली: बंगरा ओवरब्रिज पर बाइक और ट्रक की टक्कर, दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली -छपवा रोड में बंगरा रेलवे ओवर ब्रिज पर बाइक और ट्रक के टक्कर में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। और बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों पुलिसकर्मी सुगौली थाना के पुलिसकर्मी है। जिसमे एक एएसआई अनुराग राज और दुसरा करमवा निवासी चौकिदार विनोद यादव हैं। एएसआई अनुराग राज और और चौकीदार विनोद यादव मोतिहारी न्यायालय से अपना काम करके सुगौली को लौट रहे थे। इसी क्रम में रक्सौल कि तरफ से आ रही एक ट्रक से टक्कर हो गयी। घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने दोनों ज़ख्मी पुलिस कर्मी को स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये ।और पुलिस को घटना कि जानकारी दिया। सूचना मिलते थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर डाक्टर से जख्म के संबंध में जानकारी लिया। दोनों ज़ख्मी पुलिस कर्मी को स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर द्वारा प्रथम उपचार करने के उपरांत उचित उपचार के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। वही दुसरी तरफ शक के आधार पर सुगौली टोल प्लाजा के पास 112 पुलिस टीम ने एक डीसीएम ट्रक सहित चालक को अपने अधीन कर लिया है । इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह घटना कि पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक चालक गुजरात निवासी दीपेंद्र सिंह रमन भाई चावड़ा बता रहा है कि उक्त घटना उसके गाड़ी से नहीं हुयी है । जिसकी जांच कि जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User