सुगौली: एक ही गांव से छः भैंसों की चोरी, पीड़ितों में दहशत, पीड़ितों ने थाने में दिया आवेदन

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना क्षेत्र के भटहां पंचायत से बुधवार की देर रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव से अज्ञात चोरों ने छः मवेशियों को चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भटहां विशुनपुर गांव निवा.....

Sep 04, 2025 - 14:57
Updated: 8 months ago
0 12
सुगौली: एक ही गांव से छः भैंसों की चोरी, पीड़ितों में दहशत, पीड़ितों ने थाने में दिया आवेदन

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: स्थानीय थाना क्षेत्र के भटहां पंचायत से बुधवार की देर रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक ही गांव से अज्ञात चोरों ने छः मवेशियों को चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। भटहां विशुनपुर गांव निवासी लक्ष्मी देवी,अर्जुन कुमार,जनक राम और सुगान्ति देवी ने गुरुवार को स्थानीय थाने में आवेदन देकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि चोरों ने उनकी चार भैंस और दो बछड़ा सहित कुल छः जानवर चोरी कर लिए। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों के दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर उप प्रमुख प्रतिनिधि शम्भू साह पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।इस घटना से गांव के लोग भयभीत हैं और रात्रि में चौकसी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User