सुगौली: दुसरे दिन नदी में उपलाते हुए मिला किशोर का शव, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के लक्ष्मीपुर के समीप सिकरहना नदी में डूबे किशोर का शव दुसरे दिन शनिवार को बरामद किया गया। मृतक पूर्व पंचायत समिति सदस्य एकराम हुसैन का पुत्र मो. साजिद 14 वर्ष बताया गया है। शुक्रवार को नहाने के दौरान वह सिक.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: थाना क्षेत्र के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के लक्ष्मीपुर के समीप सिकरहना नदी में डूबे किशोर का शव दुसरे दिन शनिवार को बरामद किया गया। मृतक पूर्व पंचायत समिति सदस्य एकराम हुसैन का पुत्र मो. साजिद 14 वर्ष बताया गया है। शुक्रवार को नहाने के दौरान वह सिकरहना नदी में डूब गया था। जिसका तलाश पूरे दिन तक जारी रहा। लेकिन कोई अता पता नहीं लगा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। एसडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और डूबे हुए बालक की तलाश शुरू की। लेकिन साजिद का कोई अता पता नहीं लगा। शनिवार को शव नदी में उपलते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने शव को बाहर निकाला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लिया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दी। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को.पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0