सुगौली: थाना परिसर में लगा जनता दरबार,दस मामलों की हुई सुनवाई
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू च: स्थानीय थाना परिसर में नियमित कार्यक्रम के तहत लगे जनता दरबार में दस मामलों की सुनवाई हुई।जिसमे से तीन फरियादियों को अगले जनता दरबार में बुलाया गया।जबकि एक को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। राजस्व पदाधिकारी राधे श्याम यादव और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद संयुक्त रूप से बताया कि भटवलिया के रोजी आलम अंसारी और श्रीपुर बसन्तपुर के.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू च: स्थानीय थाना परिसर में नियमित कार्यक्रम के तहत लगे जनता दरबार में दस मामलों की सुनवाई हुई।जिसमे से तीन फरियादियों को अगले जनता दरबार में बुलाया गया।जबकि एक को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गई। राजस्व पदाधिकारी राधे श्याम यादव और थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने सुनवाई के बाद संयुक्त रूप से बताया कि भटवलिया के रोजी आलम अंसारी और श्रीपुर बसन्तपुर के कलाम अंसारी के मामले में उपस्थित नही होने के कारण दोनों पक्षों को अगली तारीख पर हाजिर होने का आदेश दिया गया। जबकि शीतलपुर के राम कुमार सहनी का मामला कोर्ट में चल रहा है जिसको लेकर दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय में जाने की सलाह दी गईं। वहीं खोड़ा के जमशेद आलम के मामले में वादिनी की शादी हो जाने के बाद उसके पति ने अपने हक के जमीन पर दावा किया है।
जिसे अगले जनता दरबार में बुलाया गया है। आज के जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ पहुंची थी। सुनवाई के दौरान राजस्व कर्मचारी खुशबू कुमारी सहित अन्य फरियादी पहुंचे हुए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0