सुगौली: पेटिंग प्रतियोगिता से होता है बच्चों में रचनात्मक विकास - सैदुल्लाह
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: शनिवार को अगस्त माह के तीसरे शनिवार को यूएमएस नकरदेई उर्दू में मुख्यमंत्री मंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को बच्चों को बरसात के दिनों में सांप और बिच्छू के कटने से बचाव व उपचार को लेकर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने ......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: शनिवार को अगस्त माह के तीसरे शनिवार को यूएमएस नकरदेई उर्दू में मुख्यमंत्री मंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को बच्चों को बरसात के दिनों में सांप और बिच्छू के कटने से बचाव व उपचार को लेकर पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने पेटिंग के माध्यम से उपचार और बचाव के महत्व को उकेरा। प्रतियोगिता में सभी वर्ग के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सातवीं की निकहत खातून अव्वल रही जबकि राजकिशोर कुमार दूसरा और आठवीं के नाजमीन खातून तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक सह बिहार स्टेट टीचर्स एसोसियेशन गोगुट के जिला सचिव मोo सैदुल्लाह अंसारी ने कहा कि पेंटिंग प्रतियोगिता से बच्चों में रचनात्मक विकास होता है तथा रचनाओं के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षण सामाग्री का वितरण किया गया। प्रतियोगिता में शहजादी खातून, सुमैया प्रवीण, नाजमीन खानम, सुहाना खातून, इकबाल खान, नीतेश कुमार, अशफ़ाक खानी, रितेश कुमार, शबाना खातून तथा सलैया खातून ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापक मो. सैदुल्लाह अंसारी के अलावा शिक्षक इमाम हुसैन, मनीष कुमार, नवल किशोर ठाकुर ,अवनीश कुमार आदि सक्रिय रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)