सुगौली: कलवार सेवा समिति द्वारा बलभद्र पूजा की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक हुई संपन्न
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: कलवार सेवा समिति सुगौली द्वारा आयोजित बलभद्र पूजा की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्य विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अपना........
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: कलवार सेवा समिति सुगौली द्वारा आयोजित बलभद्र पूजा की तैयारी को लेकर आयोजन समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्य विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अपना अपना मंतव्य दिया। पुजा से संबंधित जानकारी दी गयी। मौके पर कलवार सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, सचिव कुणाल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष डा.प्रशांत कुमार, सदस्य कामेश्वर गुप्ता, उदय गुप्ता, कुंदन गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शशिभूषण गुप्ता, गौरीशंकर प्रसाद, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, संतोष गुप्ता, प्रशुराम गुप्ता, सचिन कुमार आदि उपस्थित थे। इस संबंध में कलवार सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 45 वां श्री बलभद्र देव पूजनोत्सव समारोह का आयोजन आगामी 29 को नगर के उत्सव कुंज में किया गया है। जिसकी जोर शोर से तैयारी चल रही है। जिसमें समाज के कई गणमान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद डा. संजय जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल, पूर्व मंत्री समीर महासेठ, बेतिया उपमहापौर गायत्री देवी, डॉ.पीके चौधरी, पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, ई.मनोज गुप्ता, विवेक जायसवाल, रीता देवी, सचिन्न जायसवाल, संजय जायसवाल, डॉ.सुशील गुप्ता, हरिमोहन भगत आदि कलवार समाज के गणमान्य शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए मार्गदर्शक के रुप में राजू भगत, रघुनाथ गुप्ता, अशोक गुप्ता, गोरख प्रसाद, विपीन गुप्ता, संजय संजू, मिथलेश कुमार गुप्ता रखे गए है। जबकि स्वागकर्ता में डा.कौशल्या केसरी, मंजू देवी, डॉ.प्रताप कुमार, डॉ.राजकुमार गुप्ता, हीरालाल प्रसाद, दिवाकर गुप्ता, संतोष जायसवाल, विजय जायसवाल, सोनू गुप्ता शामिल है। जबकि यजमान के रुप में उदय गुप्ता व मिनू देवी शामिल है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0