राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- 23 अप्रैल 2025 को एमपी उच्च विद्यालय परिसर के वीर कुंवर सिंह सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक उच्च विद्यालय डुमरा सीतामढ़ी में आयोजित की गई।प्रदेश कार्यकरणी की बैठक का उद्घाटन राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार,उतर पूर्व क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार,प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह,प्रदेश महामंत्री ज्ञानेंद्र नाथ सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार आजाद ने संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर एवं भारत माता,स्वामी विवेकानन्द,माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।बैठक में शामिल महासंघ के पदाधिकारियों ने विजयोत्सव के अवसर पर वीर कुंवर सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।बैठक के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बाजपट्टी के विधायक मुकेश कुमार उपस्थित रहे।अपने सम्बोधन में विधायक मुकेश कुमार ने कहा कि आज शिक्षक संगठन लगातार अपनी मांग और बातों को लेकर संघर्ष करता रहा है।उन्होंने कहा कि वह स्वयं लगातार विधान सभा मे शिक्षकों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे है।बैठक में 01 मई से 20 मई तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।प्रत्येक जिला के लिए सदस्य संख्या का लक्ष्य निर्धातित किया गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि सदस्यता अभियान की समाप्ति के बाद राज्य के प्रत्येक जिला में पूर्ण इकाई गठन दो महीने में कर लेने का निर्णय लिया गया।बैठक को सम्बोधित करते हुय राष्ट्रीय सचिव रजनीश कुमार ने कहा कि महासंघ से जुड़े सभी शिक्षक पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों को पूरा करे।उत्तर पूर्व क्षेत्र प्रमुख पंकज कुमार ने कहा कि महासंघ राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरन्तर लगा हुआ है।उन्होंने कहा कि महासंघ के कार्यो को मजबूत करने के कार्य मे कार्यकर्ता लगे हुय है।जरूरत अन्य जिलों में इकाई बनाने की है।प्रदेश अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार सिंहा ने सभी से कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ सदस्यता के कार्य को करते हुय निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेंगे।प्रदेश महामंत्री ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह ने बैठक में अभी तक आयोजित सभी कार्यक्रमो की जानकारी लेते हुय संगठन कार्यो की समीक्षा किया।बैठक में राज्य के सभी 38 जिलों में संगठन विस्तार एवं सदस्यता कार्य के देखरेख के लिए राज्य कार्यकरणी के सदस्यों को जिलों का प्रभार दिया गया।बैठक में दरभंगा,गया,पूर्वी चंपारण,सारण,सिवान,नवादा आदि जिलों के लिए जिला संयोजक एवं सह संयोजक का दायित्व दिया गया।बैठक में शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान को लेकर एवं मेरा विद्यालय मेरा तीर्थ शीर्षक से दो प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से विशिष्ट शिक्षकों के ऐच्छिक स्थानांतरण,सेवा निरन्तरता का लाभ देने,नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने एवं नियोजित और स्नातक शिक्षकों को प्रोन्नति देने की मांग किया गया।आगत अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष रमाकांत सिंह ने किया।सभी पदाधिकारियो को मिथिला पाग,अंग वस्त्र,श्रीफल एव फूल माला से स्वागत किया गया।बैठक के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायन राय ने किया।बैठक में अतिरिक्त महामंत्री सुधांशु शेखर पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्र,रामनाथ महतो,जिला अध्यक्ष वैशाली के राजेश कुमार,गोपालगंज के माधव कुमार सिंह,सीतामढ़ी के रमाकांत सिंह,वैशाली से पप्पू कुमार सिंह,धीरज कुमार,ममता कुमारी,पिंकी कुमारी,दरभंगा से डॉ नैमिष कुमार चौधरी,डॉ0 रविशंकर राय,पूर्वी चंपारण से पंकज कुमार सिंह,सारण से अनुज कुमार उपाध्याय,अभिषेक कुमार,हरेराम राय आदि सहित अन्य प्रदेश कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक की व्यवस्थामे सीतामढ़ी के कार्यकर्ता मुजफ्फर आलम,ब्रजकिशोर मंडल,विजेंद्र कुमार,सलाम अंसारी,उपाध्यक्ष सुनील कुमार,जिला सचिव हरे राम कुमार,कोषाध्यक्ष कपिलेश्वर चौधरी,मीडिया प्रभारी रामनरेश यादव,राज कुमार,विनोद कुमार,वीरेंद्र कुमार,ममता कुमारी आदि व्यवस्था में सहयोग किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0