सीतामढ़ी :- गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में रामानुजन एवं सी.वी. रमण टैलेंट सर्च परीक्षा का हुआ सफल आयोजन

Nov 29, 2025 - 21:51
 0  4
सीतामढ़ी :- गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में रामानुजन एवं सी.वी. रमण टैलेंट सर्च परीक्षा का हुआ सफल आयोजन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर):- गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बीसीएसटी) द्वारा आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स–2025 एवं सर सी.वी. रमण टैलेंट सर्च टेस्ट इन साइंस–2026 का सफल आयोजन आज किया गया। यह परीक्षा दो दिनों — 29नवंबर से 1दिसंबर 2025 — तक निर्धारित है, जिनमें आज का दिन पूरी तरह से उत्साहपूर्ण रहा।आज परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चार पालियों में संपन्न हुई।

चारों पालियों में कुल मिलाकर लगभग 536 छात्र-छात्रियों ने भाग लिया, जो सभी शिवहर जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए थे।

क्लास अनुसार आज परीक्षा में सम्मिलित छात्र-छात्रियों की संख्या कुछ इस प्रकार :~

कक्षा 6 : 84 छात्र ,कक्षा 7 : 91 छात्र, कक्षा 8 : 137 छात्र, कक्षा 9 : 127 छात्र, कक्षा 10 : 52 छात्र, कक्षा 11 : 20 छात्र, कक्षा 12 : 25 छात्र।

परीक्षा संचालन को व्यवस्थित और सफल बनाने में समन्वयक प्रो. विनय शंकर एवं प्रो. सनत का महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने पंजीकरण, प्रवेश सत्यापन, सीटिंग व्यवस्था और परीक्षा अनुशासन को सुचारू रूप से संभाला।परीक्षा के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ केशवेंद्र चौधरी स्वयं विभिन्न कमरों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने केंद्र पर उपस्थित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि इस प्रकार की राज्यस्तरीय परीक्षाएँ विद्यार्थियों में वैज्ञानिक एवं तार्किक सोच विकसित करने में अत्यंत उपयोगी होती हैं।

विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि निर्धारित किया गया था।शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

विजेताओं को निम्नलिखित पुरस्कार राशि दी जाएगी :—

प्रथम स्थान-5000, द्वितीय स्थान-3000, तृतीय स्थान-2000 है।

गवर्मेंट इंजीनियरिंग कॉलेज शिवहर में आज की सभी परीक्षाएँ शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुईं। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों, शिक्षकों, तकनीकी कर्मियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0