सीतामढ़ी :- नवयुवक काँवरिया संघ द्वारा किया गया जलबोझि
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तरियानी प्रखंड क्षेत्र के नवयुवक काँवरिया संघ समिति द्वारा बड़े धूम धाम के साथ बाबा भुवनेश्वर नाथ के गोद में विराजमान बागमती नदी के घाट से जलबोझी किया गया। जिसमे सैकड़ों काँवरियों (महिला एवं पुरुषों) ने भाग लिया।
जलबोझि कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, तरियानी; अंचलाधिकारी तरियानी; हिरमा थानाध्यक्ष,तरियानी एवं एसडीआरएफ के जवान बागमती नदी पर काफी सक्रिय दिखे तथा स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
नवयुवक संघ माधोपुर छाता,तरियानी, शिवहर के सदस्यों ने गहरे पानी में लोग न जाए इसके लिए अपनी सजगता दिखाई।
मोतनाज़े घाट पर पहुँच कांवरियों ने स्नान करने के बाद बागमती मैया की पूजा अर्चना की तत्पश्चात जलबोझि किया। नवयुवक काँवरिया संघ समिति जिम्मेदार कार्यकर्ता राजकिशोर राय बम, सिपाही बम- हरिश्चन्द्र साह, दारोगा बम-रामाकांत राय, डाक सिपाही बम-सुखारी दास, सहायक बम-विनय कुमार) की देख-रेख में जलबोझि के बाद देवों के देव महादेव एवं भैरव बाबा की पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के उपरांत अपने गंतव्य स्थान जो पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम हुमादी, मधानी निर्धारित किया गया है।
हुमादी मधानी के समापन के बाद सभी काँवरिया भजन कीर्तन में करते हुए आगामी एक सितम्बर को सुबह सात बजे बाबा सोमेश्वर नाथ धाम, अरेराज, मोतिहारी के लिए प्रशासन की कड़ी निगरानी में रेवासी, हिरम्मा, दुम्मा एवं हिरौता होते हुए रा०प्रा०विद्यालय, माधोपुर छाता से प्रस्थान करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0