सीतामढ़ी :~ पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत

Aug 29, 2025 - 20:53
0 2
सीतामढ़ी :~ पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत

--- गढ़वा विशनपुर स्थित इट भट्ठा के समीप पोखर की घटना

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :~ जिले के मेजरगंज थाना के गढ़वा विशनपुर स्थित इटभट्ठा के निकट एक पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पोखर के समीप घास काटने पहुँची कुछ ग्रामीण महिलाओं की नजर पोखर में यौधेमुह तैरते बच्चों पर पड़ी। जिसे देखते ही शोर मचाने लगी। शोर शराबा सुनकर कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे व दोनों बच्चों को पोखर से निकला तथा इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुँचाया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ मनोज कुमार ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गढ़वा विशनपुर गांव के वार्ड 14 निवासी प्रभु ठाकुर के पुत्र आशीष कुमार उम्र 7 वर्ष एवम राजू ठाकुर के पुत्र चन्दन कुमार उम्र 5 वर्ष के रूप में की गई। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। इधर मौत की खबर मिलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया। दो-दो मासूम की एक साथ मौत से आहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User