सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन का हुआ शुभारंभ,, स्टेशन पर रही सैकड़ों की भीड़

Jul 18, 2025 - 17:29
0 3
सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन का हुआ शुभारंभ,, स्टेशन पर रही सैकड़ों की भीड़

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- इंतजार की घड़ी अब समाप्त हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दरभंगा से गोमतीनगर (लखनऊ) के बीच चलने वाली साप्ताहिक नई अमृत भारत ट्रेन अपने आज की समय सारणी से तकरीबन 20 मिनट देरी से सीतामढ़ी पहुंची। जहां मौके पर मौजूद स्वतंत्रता सेनानी माला देवी, सहायक विद्युत इंजीनियर - पंकज कुमार, स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार, एमएलसी रेखा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, संसद प्रतिनिधि अरुण पाठक, वार्ड पार्षद रवि कुमार, भाजपा स्थानीय महामंत्री चुनचुन सिंह, स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक कार्यकर्ता विमल शुक्ल व उमेश चंद्र झा मौजूद थे। जिन्होंने स्टेशन पर पहुंचे न्यू अमृत भारत ट्रेन को एक साथ हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।

इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के पेंटिंग प्रतियोगिता किया गया था। इस दौरा पेंटिंग प्रतियोगिता में अवल्ल हुए छात्राओं की प्रशस्तिपत्र देकर एम एल सी रेखा कुमारी द्वारा सम्मानित किया गया।

अमृत भारत ट्रेन का हुआ भव्य स्वागत :- 

दरभंगा से चलने वाली स्पेशल 05561अमृत भारत ट्रेन की आज होने वाली स्वागत को लेकर सीतामढ़ी के एक नंबर प्लेटफार्म पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, बच्चे, युवक, लड़कियों मौजूद थी। लोगो के बीच इस नई अमृत भारत ट्रेन की होने वाली स्वागत समारोह के लिए चार घंटा पहले से लोग इंतजार में थे। जैसे ही नई नवेली दुल्हा की तरह सजी अमृत भारत ट्रेन एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची वैसे भारत माता की जयकारों से प्लेटफार्म गूंजने लगा।

ट्रेन ड्यूल :-

अमृत भारत ट्रेन की प्रस्तावित समय सारणी शेड्यूल रेल प्रशासन ने जारी की है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 15561 नंबर की ट्रेन बनकर अपनी परिचालन करेगी तो गोमतीनगर से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को 15562 बनकर वापस होगी। 

शनिवार 26 जुलाई से यह ट्रेन अपने शेड्यूल समर सारणी के अनुसार दरभंगा से अपनी परिचालन करेगी। तो रविवार 27 जुलाई को गोमतीनगर(, लखनउ) से अपनी परिचालन करेगी।

इस प्रकार है ट्रेन :-

दरभंगा से गोमतीनगर(लखनऊ) के बीच कुल 15 स्टॉपेज अभी मौजूदा समय में प्रस्तावित शेड्यूल तैयार किया गया है। इसके अनुसार दरभंगा जंक्शन से प्रस्तावित अमृत भारत ट्रेन कुल 22 कोच लेकर चलेगी। जिसमें 12 कोंच स्लीपर, 08 कोच जेनरल तथा 02 कोच मालवाहक की जोगी। ट्रेनें वातानुकूलित नहीं होंगी। इन ट्रेनों में स्लीपर क्लास में आरक्षण होगा। इन ट्रेनों से गंतव्य तक पहुंचने में न्यूनतम 20 प्रतिशत समय की बचत हो सकेगी।

ट्रेन की विशेष सुविधा :-

बिहार में तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की जा रही है।आधुनिकता सुविधा और सुरक्षा की प्रतीक इन ट्रेनों के रूट पर एक नजर डालते हैं। पहली ट्रेन मालदा टाउन से चलकर भागलपुर के रास्ते लखनऊ तक जाएगी, दूसरी दरभंगा से भाया सीतामढ़ी होते हुए लखनऊ के बीच चलेगी, वहीं तीसरी ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से नई दिल्ली तक चलेगी। बिहार में शुरू होने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों की संचालन से राज्य में कुल 5 अमित भारत ट्रेने हो जाएगी। इस ट्रेन में फोल्डेबल स्नेक्स टेबल, मोबाइल होल्डर, फोल्डेबल होटल और फास्ट मोबाइल चार्जिंग पोर्ट बेहतर और आरामदायक सीट जो हर यात्रा को यादगार बना दे। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में एयरलाइंस, स्टाइल रेडियम, लाइट वाली लोडिंग स्ट्रिप्स लगे है, जो अंधेरे में भी रास्ता दिखाने का काम करती है। इसमें एयर स्प्रिंग बॉडी सस्पेंशन लगे है जो यात्रियों को झटका मुक्त बेहतर सफर का अनुभव प्रदान करता है। इस ट्रेन में आधुनिक और दिव्यांग जन आधुनिक शौचालय मौजूद है। जिसमें इलेक्टो नुमाइटिक फ्लॉसिंग सिस्टम व ऑटोमेटिक सॉप डिस्पेंसर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इस ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। इसमें क्रस्टीम युक्त सेमी ऑटोमेटिक कपलर कीवी एसिस्टेड ब्रेक सिस्टम और शील्ड गैन्विक के साथ वैक्यूम इवेक्युएशन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। हर कोच में टॉकबैक म्यूजिक की सुविधा उपलब्ध है जिसे आपात स्थिति में यात्री चालक दल से संपर्क कर सकते हैं। विशेष रूप से गैर एसी कोचों में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है। जो आग जैसी आपात स्थिति में तुरंत अलर्ट प्रदान करता है। इसमें पुश इनपुट टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।

ट्रेन की समय सारणी :-

अमृत भारत ट्रेन सप्ताह में मात्र एक ही मर्तवा आप और डाउन अपनी परिचालन करेगी। प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से तो प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर लखनऊ से।  

समय सारणी इस प्रकार :-

दरभंगा से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को दिन के 15:00, अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगी, जो कमतौल 15:22, जनकपुर रोड 15:40, सीतामढ़ी 16:10 में पहुंचेगी। जो अपनी 05 मिनट की ठहराव कर के 16:15 में प्रस्थान करेगी, जो बैरगनिया 16:38, घोड़ासहन 17:01, रक्सौल 17:45, सिकटा 18:11, नरकटियागंज 19:25, हरीनगर 19:47, बगहा 20:15, पनियहवा रेलवे स्टेशन से 21:30 में पासिंग करते हुए काफतानगंज 22:00, गोरखपुर 23:10, बस्ती 00:30, मनकापुर 01:28, अयोध्या धाम 02:30, अयोध्या कैंट 02:55, तथा अगले दिन रविवार की सुबह 05:30 में गोमतीनगर लखनउ पहुंचेगी। फिर यह ट्रेन रविवार की सुबह 08:15 के गोमती नगर से प्रस्थान कर उसी दिन सीतामढ़ी रात को 22:00 पहुंचेगी, तथा दरभंगा 00:40 पहुंच कर विराम देगी। 

क्या कहते हैं स्थानीय लोग :-

इस बाबत स्टेशन पर मौजूद लोगों में कोट बाजार निवासी सूरज कुमार, ओम प्रकाश प्रसाद, गीता कुमारी, सारिका झा, ज्योति झा, बाजार निवासी व्यवसाई लालन प्रसाद, देवेंद्र कुमार, कपड़ा व्यवसाई बैरगनिया सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस ट्रेन की परिचालन मात्र से लोग बेहद खुश है, लेकिन इस ट्रेन को कम से कम रेलवे को सप्ताह में कम से कम दो दिन चलाने चाहिए। ताकि लोग अयोध्या जाकर भगवान श्री राम का दर्शन कर इसी ट्रेन से अपने घर पहुंच सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User