सीतामढ़ी :- अरेबियन देश बहरीन की राजधानी मनामा मे पुपरी के लाल ने फिर लहराया देश का परचम
-- बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिये जीता ब्रॉन्ज मेडल।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(पुपरी) :- पुपरी के लाल एवं रेडक्रॉस पुपरी शाखा के आजीवन सदस्य उमेश विक्रम कुमार ने 08 से 14 फरवरी तक बहरीन की राजधानी मनामा शहर में आयोजित बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के एसएल 3 व 4 युगल स्पर्धा में देश के लिये ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपना परचम फिर से लहरा दिया है।
युगल स्पर्धा में उनके पार्टनर दिल्ली के सूर्यकांत यादव थे। नगर परिषद जनकपुर रोड के कर्पूरी चौक निवासी उमेश प्रसाद एवं रीता देवी के सुपुत्र उमेश विक्रम कुमार वर्त्तमान में टाटा स्टील, जमशेदपुर के खेल विभाग में बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। ये पूर्व में भी कई दर्जन अंतरराष्ट्रीय व वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश के लिये मेडल जीत कर धूम मचा चुके हैं। विक्रम को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में उनके समक्ष संबोधन करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है साथ ही देश के कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू के साथ-साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित कर चुके हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप में विक्रम के ब्रॉन्ज मेडल जीतने की खबर पा कर पुपरी वासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। स्थानीय खेलप्रेमियों ने इस शानदार उपलब्धि के लिये विक्रम को बधाई एवं शुभकामनायें दी है। उन्होंने कहा है कि विक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिये मेडल जीत कर पुपरी, सीतामढ़ी एवं राज्य का नाम देश भर में रौशन किया है। उनको बधाई देने वालों में रेडक्रॉस पुपरी शाखा के सचिव अतुल कुमार,मो शाकीर हुसैन, प्रो राजकुमार गुप्ता,संजय कुमार गुप्ता,सतीश यादव,मो मोतिउर रहमान आलमगीर, पंकज कुमार ओमी,मानस जालान,अमरेन्द्र पांडेय,प्रभात कुमार चंदन,विकास कुमार,शम्भू चौरसिया,नागेश्वर कुमार, अनुभव कुमार कर्ण, महन्थ कुमार,कृष्ण नंदन प्रसाद आदि शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0