सीतामढ़ी :- जिले के जनकपुर रोड पुपरी के परसौनी गांव में भीषण अग्निकांड, दर्जनों घर जलकर राख

Apr 23, 2025 - 22:09
 0  7
सीतामढ़ी :- जिले के जनकपुर रोड पुपरी के परसौनी गांव में भीषण अग्निकांड, दर्जनों घर जलकर राख

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(पुपरी) :- पुपरी थाना क्षेत्र के रामनगर बेदौल पंचायत अंतर्गत परसौनी गांव के वार्ड संख्या 4 में बुधवार को एक भीषण अग्निकांड की घटना घटी। इस घटना में दर्जनों घर जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस दौरान घरों में रखा अनाज, कपड़े, नगदी, फर्नीचर सहित लाखों की संपति जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को कई बार फोन कर इस घटना की सूचना दी। आग बुझाने के लिए विभाग की दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी जाहिर की। प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, पूर्व मुखिया रामशंकर साह घटना स्थल पर पहुंचकर अग्नि पीड़ितों से मिले।

पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजा और राहत सामग्री की मांग की है। अग्नि पीड़ित त्रिशूल सहनी, बिकाऊ सहनी, अमरजीत सहनी,कमल सहनी,भोगी सहनी, चलितर सहनी, रामयश महतो, रामबाबू सहनी समेत अन्य ने बताया कि आग लगने के बाद हवा के कारण यह तेजी से फैल गई। सभी घरों को अपने चपेट में लेना शुरू कर दिया। लोग जान बचाने के लिए घर छोड़ने को मजबूर हो गए। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सदमे में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0