सीतामढ़ी :- यात्री सुविधा में कोषों दूर खड़ा सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन, उच्चश्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय बना नर्क

Jun 20, 2025 - 07:01
 0  7
सीतामढ़ी :- यात्री सुविधा में कोषों दूर खड़ा सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन, उच्चश्रेणी प्रतीक्षालय के शौचालय बना नर्क

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- मॉडल स्टेशन की दर्ज़ा प्राप्त करने के बाद भी सीतामढ़ी रेलवे पुख्ता यात्री व्यवस्था के कोषों दूर खड़ा है। पीने की पानी से लेकर उच्चश्रेणी यात्री प्रतीक्षालय तक सभी किसी न किसी वजह का शिकार है। जिसका खामियाजा यात्रियों को उठानी पर रही है।

स्थानीय रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक के चैंबर से सटे पश्चिम साइड में प्रथम श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए 5स्टार ऐसी लगा हुआ उच्चश्रेणी प्रतीक्षालय मौजूद है। उक्त प्रतीक्षालय की एक विशेष खासियत है। जो सीतामढ़ी रेलवे की व्यवस्था को शर्मशार करती है। जिसे कुछ यात्रियों ने उजगर किया है। प्रतीक्षाल में विश्राम को लेकर बैठे यात्रियों से हुई एक बात चित के दौरान यात्रियों में सीतामढ़ी निवासी विनय कुमार, संतोष कुमार, अधिवक्ता राजेश कुमार, जो अपने सपरिवार कामाख्या कटरा एक्सप्रेस ट्रेन से जम्मू जाने के लिए उक्त उच्चश्रेणी प्रतीक्षालय में बैठ ट्रेन का इंजर कर रहे थे। इस बात चित के दौरान उन्होंने बताया कि हम लोग वैष्णव माता की दर्शन को लेकर जम्मू के कटरा जाने को लेकर ऐसी कोच की टिकट लिए हुए है, लेकिन इस उच्चश्रेणी प्रतीक्षालय में लगे हुए एयर कंडीशनर मशीन बंद है, शौच जाने के लिए मौजूद शौचालय बंद परा हुआ है, जिसपर बांस की फट्टी से ट्रैक्सन लगाकर लिखा गया है, शौचालय खराब है,स्नान रुम की स्थित दैन्य है, गंदगी से भाड़ा हुआ है, वास रुम में मौजूद दोनों बेसिन काउंटर भी गंदगी की प्रयाय बना हुआ है, अब लाला करे तो क्या करे। उन्होंने बताया कि सुलभ की उपयोग करने के लिए जेनरल प्रतीक्षालय में मौजूद शौचालय को उपयोग करना पर रहा है। उन्होंने बताया कि शौचालय की व्यवस्था ऐसी की 2 रुपए की जगह 5 रूपए, और 5 रुपए की जगह 10 रुपए लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्टेशन के दोनों तरफ एक एक वाटर प्यूरिफाई लगा हुआ है, जहां गंदगी की अम्बर लगा हुआ है, पानी 24 घंटे उसके नल से रिसाव कर रहा है। जिस कारण स्टेशन से 20 रुपए में बंद बोतल पानी खरीद कर पीना पर रहा है। कुल मिलाकर सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन यात्रियों के उचित व्यवस्था के नाम पर एक धोखा है।

क्या कहते है स्टेशन अधीक्षक :-

मामले को लेकर पूछे जाने पर स्थानीय स्टेशन अधीक्षक नीतेश्वर कुमार सिंह ने बताया कि यात्री द्वारा बताया गया सभी बात ठीक है, लेकिन उक्त प्रतीक्षालय में लगे ऐसी मशीन ठीक है, रही बात शौचालय की उसे जल्द ठीक कराया जाएगा, जिसको लेकर संबंधित विभाग को जानकारी दे दिया गया है, जल्द ही ठीक हो जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0