सीतामढ़ी :~ वाहन चेकिंग में असलहा के साथ एक शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aug 29, 2025 - 20:55
0 3
सीतामढ़ी :~ वाहन चेकिंग में असलहा के साथ एक शातिर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(परसौनी) :~ वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस ने असलहा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि शुक्रवार की देर शाम अंडहरा मोड़ के समीप परिहार थाना द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अंडहरा गांव निवासी जीतेन्द्र पांडेय के पुत्र सुधांशु उर्फ सुभम कुमार (22 वर्ष) को पुलिस ने उस गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अनुमंडल पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी आधार पर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में हथियार बरामद हुआ। डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक का पुराना आपराधिक इतिहास है। वह पूर्व में आपराधिक मामले में जेल जा चुका है और लगातार अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। इस बार भी उसके बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना की आशंका थी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User