सीतामढ़ी ;~ कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा : वोटर लिस्ट पर भ्रम फैला रहे विपक्ष

Aug 29, 2025 - 20:58
 0  2
सीतामढ़ी ;~  कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा : वोटर लिस्ट पर भ्रम फैला रहे विपक्ष

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(परिहार) :- बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि वोटर लिस्ट पर विपक्ष के लोगो द्वारा बिहार के अंदर लगातार भ्रम फैलाने का काम किया जा रहा हैं। वोट चोरी की बात हो रही है। नेता लोग सड़क पर घूम रहे हैं और सड़क पर घूमते घूमते क्या हो रहा है यह हम लोगों ने दरभंगा में देखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी सही मतदाता छूटे नहीं। हमारे राज्य एवं देश में रहने वाला हर मतदाता को वोट देने का पूरा अधिकार मिले और हर मतदाता का वोटर लिस्ट में नाम रहे, इसमें गलत क्या है।

मंगल पांडे शुक्रवार को श्री गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन की राशि को बढ़ाकर 11 सौ रुपए किया। 125 यूनिट बिजली मुफ्त किया गया है। जिसके कारण आज गरीबों के चेहरे पर खुशी है।

 मुख्यमंत्री जी ने पिछले चुनाव में वादा किया था कि इस बार सेवा का मौका मिला तो 10 लाख सरकारी नौकरी और 20 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। पिछले 5 सालों में 30 लाख की जगह 50 लाख लोगों को रोजगार दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस बार फिर मौका मिला तो अगले 5 सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा आज ही निर्णय लिया गया है कि सितंबर महीने से नए काम शुरू करने के लिए हर परिवार की महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से ₹10,000 रुपए दिए जाएंगे।

इतना ही नहीं अगले 6 महीने के अंदर परिवार के मां बहनों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए और राशि की जरूरत होगी तो उसमें दो लाख तक की मदद सरकार की ओर से की जाएगी। मंगल पांडे ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए घर-घर जाकर सरकार की उपलब्धियां बताने का आग्रह किया। सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने अति पिछड़ों को आगे लाने के लिए बहुत सारे काम किए हैं। मैं अपने समाज के लोगों से आग्रह करता हूं कि आप किसी दूसरे के बहकावे में हरगिज ना आएं।

 सांसद अशोक यादव ने कहा कि विपक्षी दल बांग्लादेशी घुसपैठियों के समर्थन में है और राम मंदिर, सीता मैया मंदिर एवं ऑपरेशन सिंदूर के विरोधी है। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा कि यहां की जनता को शत-शत नमन है। जिन्होंने लगातार तीन-तीन बार कमल खिलाने का काम किया है। मैं एक बार फिर आप लोगों से आशीर्वाद मांगने आई हूं। आप लोग सीतामढ़ी की सभी आठों विधानसभा में एनडीए को जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों का मजबूत करने का काम करें।

 यही मेरी विनती है आपसे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुशवाहा ने तथा संचालन भाजपा के जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने की। मौके पर पूर्व विधायक राम नरेश यादव, विधायक मिथिलेश कुमार, सांसद अशोक यादव, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, सांसद रामप्रीत मंडल, अंकुश यादव, आशुतोष शंकर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रामेश्वर कुशवाहा, विधायक पंकज मिश्रा, अनिल राम, भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष आशुतोष शंकर सिंह, लोजपा के अरविंद कुमार, हम के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार, रविंद्र जी, लोजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रिका पासवान, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार एवं रविंद्र प्रसाद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0