सीतामढ़ी :- भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल और तेजस्वी का किया पुतला दहन, आक्रोशित रहे कार्यकर्ता
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, "सीतामढ़ी ब्यूरो"
सीतामढ़ी(बैरगनिया) :~ प्रखंड क्षेत्र में आयोजित राहुल गांधी की सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गवासी माता को गाली देने के विरोध में बैरगनिया भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश निराला व भाजपा नेता रामाशीष राय के नेतृत्व में राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं ने राहुल - तेजस्वी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मौके पर सभा में मौजूद नेताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रतिमा के ठीक बगल में मंच लगाकर कार्यक्रम आयोजित की गई । परंतु पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण तक नहीं किया गया। वहीं दरभंगा में इंडिया गठबंधन द्वारा आयोजित राहुल गांधी के सभा मे मौजूद उन्मादी लोगों ने जिस तरह पीएम मोदी जी की मां को गाली देने का काम किया है दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि वोट चोरी सिर्फ तो सिर्फ नेहरू परिवार ने किया, तेरह वोट पाने वाले वल्लभभाई पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बना कर जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया गया। इससे बड़ा वोट चोरी और क्या हो सकता है। नुक्कड़ सभा को संबोधन करने वालों में भाजपा के मोहन सिंह, जदयू के प्रो राजकुमार सिंह, सुरेश सिंह , दामोदर गाडिया, शम्भू कानू , विश्वभर पटेल, अंकित माल्या, कुन्दन देव, शामिल थे। वही पुतला दहन कार्यक्रम में ओम प्रकाश गुप्ता, दीपक चौटाला, ई- राजेश रंजन, मिट्ठू पासवान, श्याम सुंदर साह, रणवीर मिश्रा, शम्भू सहनी, गंगा साह, हरेंद्र राम, श्याम सुंदर कुमार, पारस साह, राम गुलाम साह, पवन कुमार गुप्ता, रामप्रताप पटेल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया।
इधर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान ने कहा की मोदी जी की मां को गाली देने वाला भाजपा के ही लोग है। तथा बैरगनिया में कार्यक्रम स्थल पर राहुल जी ने पटेल जी के प्रतिमा को प्रणाम करके ही आगे बढ़े थे। और मैं पटेल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपायों का उक्त आरोप सरासर झूठ एवं वे बुनियाद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0