रामगढ़वा: ई० रिक्शा चालकों ने जन सुराज भावी प्रत्याशी को किया समर्थन, पार्टी के अभियान को मिली नई शक्ति

Aug 30, 2025 - 16:11
Updated: 1 year ago
0 23
रामगढ़वा:  ई० रिक्शा चालकों ने जन सुराज भावी प्रत्याशी को किया समर्थन, पार्टी के अभियान को मिली नई शक्ति

चंपारण टुडे, पूर्वी चंपारण। रामगढ़वा।
प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार संध्या को सुगौली विधानसभा क्षेत्र-11 के जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी श्री संजीव कुमार सिंह को बहुमत देकर समर्थन प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की आम जनता एवं ई-रिक्शा चालकों से मुलाकात कर पार्टी की विचारधारा और नीतियों की जानकारी साझा की।

स्थानीय ई-रिक्शा चालकों ने श्री संजीव कुमार सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद दिया। प्रत्याशी श्री सिंह ने ई-रिक्शा चालकों को अपने निजी आवास पर आमंत्रित कर अंगवस्त्र प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस आयोजन के माध्यम से उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के साथ जुड़ाव का एक सकारात्मक संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी के अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और सदैव वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का प्रयास करते रहेंगे। श्री सिंह ने ई-रिक्शा चालकों की मेहनत और समाज में उनके योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उपस्थिति और समर्थन से यह स्पष्ट हो गया कि जन सुराज पार्टी की पकड़ जमीनी स्तर पर निरंतर मजबूत होती जा रही है।
मौके पर सुगौली विधानसभा प्रभारी श्री राजू रजक, कार्यकर्ता श्री सिद्धांत पाठक, श्री दीपक सिंह, श्री सन्नी कुमार, श्री राजकिशोर कुमार सहित अनेक ई-रिक्शा चालक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User