सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी सहित समस्तीपुर रेल मंडल के 8 प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे फेयर रिपीटर बोर्ड
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- समय समय पर रेलवे टिकट पर यात्रियों से अधिक पैसा वसूली की उठती आवाज को रेलवे संज्ञान में लिया है। जिसको लेकर समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी सहित आठ प्रमुख स्टेशनों पर फेयर रिपीटर बोर्ड लगाए जाएंगे। यह डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड यात्रियों को टिकट का सही मूल्य दिखाएगा, जिससे अधिक किराया वसूली रुकेगी। मंडल मुख्यालय से इसकी ऑनलाइन निगरानी होगी, जिससे कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी करने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। यह व्यवस्था खासकर अनपढ़ और ग्रामीण यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी।
समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी सहित आठ प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे बोर्ड।
यात्रियों को टिकट का सही किराया स्पष्ट दिखेगा।
मंडल मुख्यालय से होगी ऑनलाइन निगरानी, रुकेगी वसूली।
सीतामढ़ी :- समस्तीपुर रेल मंडल के सीतामढ़ी समेत आठ प्रमुख स्टेशन पर फेयर रिपीटर बोर्ड लगाया जाएगा। इस डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर यात्रियों को यात्रा स्टेशन और टिकट का मूल्य स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। मंडल से आनलाइन गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी। पहली बार इस तरह की डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है।
डीआरयूसीसी सदस्य शिव शंकर झा ने बताया कि यात्रियों को काउंटर पर कर्मचारी द्वारा यात्रियों के गंतव्य स्टेशन का जो किराया बताया जाता था उस पर ही भरोसा करना पड़ता था। गलतफहमी या जानकारी के अभाव में यात्रियों का कभी-कभार अधिक किराया वसूलने व आर्थिक दोहन की बात सामने आती थी। जिसको लेकर रेलवे अपने यात्रियों को लेकर प्रतिबद्ध है। की किसी भी हाल में यात्रियों की आर्थिक दोहन नहीं हो।
ई-ऑक्शन के माध्यम से एजेंसी का चयन :-
सीतामढ़ी के अलावा सहरसा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, रक्सौल, मोतिहारी, और नरकटियागंज स्टेशन पर ये लगाए जाएंगे। इसके लिए जल्द ही ई-ऑक्शन के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा।
क्या कहते है अधिकारी :-
इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि फेयर रेपिट बोर्ड लगाने की बात सामने आई है, इसे लगने से यात्रियों को अपने यात्रा टिकट का सही राशि देखने को मिलेगा और भुगतान कर अपनी यात्रा टिकट लेंगे और संतुष्ट होकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक तरह से रेलवे यात्री और बुकिंग क्लर्क के बीच टिकट किराया में पारदर्शिता को देखते हुए यह कदम उठा रही यदि।
जिलाध्यक्ष, केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ के राजेश सुंदरका, व डीआरयूसीसी पूर्व सदस्य आलोक कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री खुद डिस्प्ले बोर्ड पर किराया देखकर भुगतान करेंगे। इससे खासकर अनपढ़, ग्रामीण और श्रमिक वर्ग के यात्री अक्सर टिकट किराया को लेकर असमंजस में रहते है उनको राहत मिलेगी।
मंडल मुख्यालय से होगी आनलाइन निगरानी :-
डिस्प्ले बोर्ड की सतत निगरानी मंडल मुख्यालय समस्तीपुर से की जाएगी । फेयर रिपीटर बोर्ड को समस्तीपुर मंडल मुख्यालय के राउटर से जोड़ा जाएगा। इससे मंडल मुख्यालय में बैठे अधिकारी भी टिकट काउंटरों की गतिविधियों पर आनलाइन नजर रख सकेंगे। हर टिकट के जारी होने और किराया लेने की प्रक्रिया की लाइव मानिटरिंग की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी अधिक किराया वसूलने की कोशिश करेगा तो वह तुरंत अधिकारियों की नजर में आ जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई को जाएगी। ओवर चार्जिंग और विवाद पर विराम लग जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0