सीतामढ़ी ;- हादसे को दावत दे रहा है सड़क पर झुका कदम का पेड़, संबंधित विभाग लापरवाह

Nov 29, 2025 - 21:42
Updated: 8 months ago
0 4
सीतामढ़ी ;- हादसे को दावत दे रहा है सड़क पर झुका कदम का पेड़, संबंधित विभाग लापरवाह

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :-- नगर परिषद शिवहर के पिपराही रोड स्थित कर्पूरी द्वार के समीप सड़क पर झुका हुआ कदम का पेड़ गंभीर हादसे को आमंत्रण दे रहा है। किसी भी समय यह पेड़ धराशायी हो सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

बताया जाता है कि बुडको द्वारा शहर में नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में इस पेड़ की कुछ जड़ें काट दी गईं, जिसके कारण पेड़ असंतुलित होकर सड़क की ओर झुक गया है। वर्तमान स्थिति में यह पेड़ राहगीरों, वाहन चालकों और आसपास के लोगों के लिए सीधा खतरा बन चुका है।

चिंताजनक बात यह है कि इसी मार्ग से वरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित हजारों लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है, बावजूद इसके अब तक किसी का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर नहीं गया है। यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो एक बड़ी अप्रिय घटना की सूचक हो सकती है। जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User