सीतामढ़ी :~ एसएसबी ने भारी मात्रा में नेपाली शराब सहित तस्कर को किया गिरफतार, बाइक जप्त

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी( बैरगनिया ) :~ भारत नेपाल सीमा के चौकसी में तैनात एसएसबी लक्ष्मीपुर कैम्प में कार्यरत 20वीं बटालियन के जवानों द्वारा रविवार को एक शराब तस्कर को 480 बोतल नेपाली शराब व एक हीरों ग्लैमर बाइक(बीआर 06 बीए 5542) के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे स्थानीय थाना को सुपूर्द कर दिया गया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि रविवार को सुबह 11:25 बजे के आसपास एक सूचना मिली थी, कि भारत नेपाल सी......

Dec 21, 2025 - 19:00
Updated: 6 months ago
0 5
सीतामढ़ी :~ एसएसबी ने भारी मात्रा में नेपाली शराब सहित तस्कर को किया गिरफतार, बाइक जप्त

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी( बैरगनिया ) :~ भारत नेपाल सीमा के चौकसी में तैनात एसएसबी लक्ष्मीपुर कैम्प में कार्यरत 20वीं बटालियन के जवानों द्वारा रविवार को एक शराब तस्कर को 480 बोतल नेपाली शराब व एक हीरों ग्लैमर बाइक(बीआर 06 बीए 5542) के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे स्थानीय थाना को सुपूर्द कर दिया गया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि रविवार को सुबह 11:25 बजे के आसपास एक सूचना मिली थी, कि भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या-341, मसहा आलम गांव के पास कुछ ग्रामीणों द्वारा एक शराब तस्कर के साथ मारपीट की जा रही है। सूचना पर विशेष गश्ती दल में उपस्थित एएसआई मोहन गिरी के नेतृत्व में जवानों को घटना स्थल पर भेजा गया। घटनास्थल पर पाया गया कि ग्रामीण शिवराज दास (52 वर्ष) तथा उसका पुत्र मंतोष कुमार (23 वर्ष) एक शराब कारोबारी को पिटाई कर रहे हैं। कारोबारी को ग्रामीणों से बचाकर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके बाइक के डिक्की से 300 एमएल के 480 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया गया। इस दौरान तस्कर की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मसहां आलम गांव निवासी लाल बाबू यादव के पुत्र घनश्याम यादव (19 वर्ष) के रूप में की गई। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि नेपाल से शराब की तस्करी कर भारतीय क्षेत्र के सीमावर्ती शहरों में भेजने की उसकी योजना थी। गिरफ्तार तस्कर को जप्त किए गए शराब व बाइक सहित बैरगनिया थाना में सुपूर्द कर दिया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष उमाशंकर रजक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User