रामगढ़वा : पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण।  रामगढ़वा थाना क्षेत्र में गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ......

Dec 18, 2025 - 17:46
Updated: 6 months ago
0 57
रामगढ़वा : पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे/रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में गश्ती अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में चल रहे गश्ती अभियान के क्रम में ग्राम रामगढ़वा बाजार निवासी समीर आलम (उम्र 19 वर्ष), पिता अमीन मियां, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की सुसंगत धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के परिजनों द्वारा पॉक्सो एक्ट के तहत पूर्व में कानूनी कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस गश्ती अभियान में पीएसआई प्रिया कुमारी, सशस्त्र बल एवं चौकीदार भी शामिल थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User