फैंसी ड्रेस में बच्चों से बुजुर्गों तक ने बिखेरा रंग, फैंसी फुटबॉल ने भी खूब लुभाया
1953 से चली आ रही परंपरा में 80 साल तक के कलाकारों ने दिखाया हुनर।
फैंसी ड्रेस में बच्चों से बुजुर्गों तक ने बिखेरा रंग, फैंसी फुटबॉल ने भी खूब लुभाया
समस्तीपुर। शहीद खुदीराम बोस समाज कल्याण समिति, पूसा के तत्वावधान में रविवार को आयोजित फैंसी ड्रेस समारोह में बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अलग-अलग वेशभूषा में सजे कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। वहीं फैंसी फुटबॉल मैच ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
समारोह का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी, अनुमंडलीय अस्पताल पूसा के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष रंजीत शर्मा, पूर्व मुखिया सुनील कुमार सुमन, पंसस रमेंद्र स्वरूप, दीपमाला, जिप सदस्य रवि रौशन, डॉ. सुषमा, थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं मुखिया संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुंज, शांति स्टेपिंग स्टोन और ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद विभिन्न परिधानों में सजे कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। फैंसी फुटबॉल मैच के दौरान कलाकारों के खेल और अंदाज ने माहौल को और जीवंत बना दिया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1953 से संस्था से जुड़े कलाकार सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करते आ रहे हैं। कार्यक्रम में पांच वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक के कलाकारों की भागीदारी संस्था की निरंतरता और सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रति लोगों के जुड़ाव को दर्शाती है। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय में ऐसी गतिविधियों को आगे बढ़ाना जरूरी है, ताकि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को अतिथियों ने मोमेंटो, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

मौके पर डॉ. मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह ने स्वागत किया। संचालन पप्पू कुमार एवं सुमन कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव अभय कुमार ने किया। समारोह में मुखिया नवीन कुमार राय, सत्यप्रकाश, राहुल, गौतम, मो. रशीद, जाहिद, मो. फैयाज, त्रिभुवन, राम ललित मिश्रा, अजयकांत, संस्कार, साहेब, अविनाश, संतोष कुमार, अनंत सावर्ण, मनोहर, आहिल, त्रिवेणी सहनी, अरमान, प्रिंस चौधरी, प्रणव, अवनीश, मो. शमशेर, मनोज कुमार, जगरनाथ चौधरी, अनिल कुमार, शेखर कुमार, मंजय कुमार, संजय कुमार, सुभाषी कुमार सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)