मोतिहारी : कानू समाज के जिलास्तरीय सम्मेलन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की कार्यशैली की जमकर सराहना, समाज में एकजुटता का दिया संदेश

चंपारण टुडे / मोतिहारी। मोतिहारी के शारदेयनंद मैरिज हॉल में रविवार को कानू विकास मंच द्वारा आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी रमेश प्रसाद गुप्ता उर्फ भोला ........

Jun 22, 2025 - 15:32
Updated: 11 months ago
0 153
मोतिहारी : कानू समाज के जिलास्तरीय सम्मेलन में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की कार्यशैली की जमकर सराहना, समाज में एकजुटता का दिया संदेश

चंपारण टुडे / मोतिहारी।
मोतिहारी के शारदेयनंद मैरिज हॉल में रविवार को कानू विकास मंच द्वारा आयोजित जिलास्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम उत्साह और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ समाजसेवी रमेश प्रसाद गुप्ता उर्फ भोला गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शंभू प्रसाद गुप्ता एवं संचालन सुभाष साह ने किया। इस सम्मेलन में सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और सरकार से हक की मांग जैसे विषयों पर जोर दिया गया।

समाज सेवा का संकल्प:
सम्मेलन में समाजसेवी रमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा, "मैं समाज का सिपाही हूं, जब से कानू विकास संघ का गठन हुआ है, तब से लगातार समाज के लिए कार्य कर रहा हूं और करता रहूंगा। पद की कोई लालसा नहीं, समाज की सेवा ही मेरा उद्देश्य है।"

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता की सराहना:
कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री माननीय श्री केदार प्रसाद गुप्ता की जनसेवी छवि और कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने कहा कि मंत्री जी हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े रहते हैं और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं।

सम्मान समारोह:
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों को गुलदस्ता और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रो. संत प्रसाद (सीटीसी कॉलेज), प्रो. गोपाल प्रसाद (कपूरी ठाकुर कॉलेज), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, पूर्व आर्मी कवल प्रसाद गुप्ता, मुखिया धीरज गुप्ता, ब्रह्मदेव प्रसाद आदि शामिल थे।

राजनीतिक संदेश भी साफ:
सम्मेलन में कहा गया कि बिहार में कानू समाज की आबादी लगभग 9% है, और आने वाले चुनाव में जिस दल से समाज को 10 टिकट मिलेंगे, उसी को एकजुट होकर समर्थन किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन:
मंच पर मौजूद सभी वक्ताओं ने "जय बाबा गणिनाथ" और "जय गोविंद जी" के जयकारों के साथ अपने विचार रखे और समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। अंत में पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया।

उपस्थिति:
सम्मेलन में सुभाष साह, अवधेश गुप्ता, विनय प्रसाद, विजय गुप्ता, संतोष गुप्ता, कुदंन कुमार, दीपू गुप्ता, अनिल साह, प्रमोद साह (शिक्षक) सहित सैकड़ों की संख्या में कानू समाज के सदस्य मौजूद थे।

चंपारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User