रामगढ़वा : जन सम्पर्क अभियान में बोले संजीव कुमार – “अबकी बार जनता की सरकार, जन सुराज की सरकार”

रामगढ़वा प्रखंड के मझरिया गांव में जन सुराज पार्टी के संभावित प्रत्याशी संजीव कुमार ने जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया कि जनता का बढ़ता समर्थन और व्यवस्था परिवर्तन की इच्छा संकेत दे रही है कि इस बार बिहार में जन सुराज की सरकार बनेगी। संजीव कुमार ने मौजूदा व्यवस्था को भ्रष्ट बताया और कहा कि सरकारी दफ्तरों में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जैसे कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक चक्कर लगाने और रिश्वत देने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बदलाव नहीं हुआ तो राज्य भ्रष्ट नेताओं के चंगुल में फंस जाएगा। उनका लक्ष्य बिहार को देश के शीर्ष 10 विकसित राज्यों में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि जहां भी वे जा रहे हैं, वहां जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर प्रशांत किशोर ने भी कहा कि पार्टी उन्हीं कार्यकर्ताओं को टिकट देगी जिन्होंने लंबे समय से क्षेत्र में कार्य किया है।

Aug 09, 2025 - 16:43
Updated: 9 months ago
0 53
रामगढ़वा : जन सम्पर्क अभियान में बोले संजीव कुमार – “अबकी बार जनता की सरकार, जन सुराज की सरकार”

चम्पारण टुडे /रामगढ़वा /पूर्वी चम्पारण। 
सुगौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड के मझरिया गांव में जन सुराज पार्टी के चर्चित भावी प्रत्याशी संजीव कुमार ने व्यापक जन सम्पर्क अभियान चलाया।

जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव कुमार ने कहा कि लोगों का जन सुराज से बढ़ता प्रेम और बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की आकांक्षा साफ संकेत दे रही है कि इस बार बिहार में जन सुराज की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा, “यह जनता की सरकार होगी, जो जनता के लिए और जनता द्वारा चलेगी।”

संजीव कुमार ने मौजूदा व्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि जन्म प्रमाणपत्र से लेकर मृत्यु प्रमाणपत्र तक, ब्लॉक कार्यालय में काम करवाने के लिए आम लोगों को कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं, और यदि जल्दी काम करवाना हो तो “चाय-पानी” का दबाव डाला जाता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अब भी बिहार में व्यवस्था परिवर्तन नहीं हुआ, तो भ्रष्ट नेताओं के चंगुल से राज्य को बचाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि जन सुराज पार्टी के नेतृत्व में एक नए बिहार का निर्माण किया जाए। मेरा तन-मन और कर्तव्य बिहार की बेहतरी के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य है बिहार को देश के विकसित 10 राज्यों में शामिल करना।”

संजीव कुमार ने दावा किया कि जहां-जहां वह जा रहे हैं, वहां जनता का अपार समर्थन और स्नेह मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार ने मन बना लिया है – “अबकी बार जन सुराज की सरकार, और बिहार में व्यवस्था परिवर्तन।”

इस अवसर पर माननीय प्रशांत किशोर ने भी कहा कि पार्टी अपने उन्हीं कार्यकर्ताओं पर भरोसा करेगी जिन्होंने लंबे समय से अपने क्षेत्रों में बहुमूल्य समय देकर काम किया है, और उम्मीदवारों की घोषणा इसी आधार पर की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User