सीतामढ़ी :- सीतामढ़ी से दिल्ली रविवार से नियम साप्ताहिक परिचालन करेगी अमृत भारत ट्रेन, खुशी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा पुनौरा धाम से सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को हरिझंडी दिखाने के बाद उक्त स्पेशल ट्रेन अब सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से नियमित साप्ताहिक ट्रेन बन कर अपनी परिचालन करेगी। यह ट्रेन सीतामढी से 14048 नंबर की साप्ताहिक ट्रेन बनकर प्रत्येक रविवार की रात्रि के 22:15 बजे प्रस्थान करेगी, जो बैरगनिया , र.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा पुनौरा धाम से सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को हरिझंडी दिखाने के बाद उक्त स्पेशल ट्रेन अब सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन से नियमित साप्ताहिक ट्रेन बन कर अपनी परिचालन करेगी। यह ट्रेन सीतामढी से 14048 नंबर की साप्ताहिक ट्रेन बनकर प्रत्येक रविवार की रात्रि के 22:15 बजे प्रस्थान करेगी, जो बैरगनिया , रक्सौल के रास्ते दिल्ली रवाना होगी। ट्रेन सीतामढ़ी से दिल्ली 1056 किलो मीटर दूरी 24 घंटा 25 मिनट में तय कर लेगी। जबकि दिल्ली से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को 14047 बनकर दिन के 14: 00 लखनऊ , गोरखपुर, रक्सौल के रास्ते सेम दूरी 1056 किलो मीटर रास्ता तय कर सीतामढी महज 22 घंटा 45 मिनट में पहुंच रही है। जिनकी अप - और डाउन ट्रेन एक ही रुट से चल रही है फिर भी 2:20 की देरी हो रही है। लोगो ने इस ट्रेन की अप और डाउन परिचालन पर लगने वाली अलग अलग समय पर सवाल करना अब शुरूबकर दिया है। लोगो ने इसे सुधार कर समय सीमा को कम करने की मांग किया है। ट्रेन में यात्रियों के लिए खानपान की पूरा ध्यान रखा गया है, इस ट्रेन मे खानपान तैयार करने वाली कोच अलग से लगाए गए हैं।जो यात्रियों ताजा खाना खिलने में अपनी भूमिका निभाते रहेगी।
समय सारणी
इस तरह साप्ताहिक नियमित चलेगी ट्रेन :-

सीतामढ़ी से शुक्रवार को रवाना होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब एक साप्ताहिक ट्रेन बन कर सीतामढ़ी से चलेगी। यह ट्रेन 14048 नंबर की ट्रेन बनकर सीतामढ़ी से प्रत्येक रविवार की रात्रि के 22:15 में से प्रस्थान करेगी, जो बैरगनिया 22:42, रक्सौल 0010, सिकटा 00:40, नरकटियागंज 01:20, बगहा 02:30, पनियहवा पासिंग करते हुए सिसवा बाजार 03:36, काफतानगंज 04:06, गोरखपुर 05:25, बस्ती 07:20, गोंडा जंक्शन 08:45, बाराबंकी पासिंग करते हुए लखनऊ चारबाग 11: 25, कानपुर सेंट्रल 13:50, टूंडला 17:25, गाजियाबाद 21: 27, में रुकते हुए दिल्ली जंक्शन रात्रि के 22:40 में पहुंच कर विराम देगी।
यह ट्रेन पुनः प्रत्येक रविवार को दिल्ली से 14047 नंबर की ट्रेन बनकर दिन के 14: 00 प्रस्थान करेगी, जो लखनऊ रात्रि के 22:10, गोरखपुर सुबह के 04:00, नरकटियागंज 07:15, रक्सौल 08:10, बैरगनिया 09:15 तथा सीतामढ़ी सुबह के 10:45 में पहुंचेगी।
इस रेल खंड के बीच बसे लोगों के लिए अमृत भारत ट्रेन एक महानगर की लाइफलाइन साबित होगी। इस रेल खंड से जुड़े व्यापारियों के लिए व्यापार में सीधा महानगर से जुड़ सकेंगे, महंगाई पर लगाम लग सकने की संभावना जताई जा रही है।
कितने होंगे कोच:-
इस ट्रेन में कुल 22 डब्बा होंगे, जिसमे 2 एसएलआर, 11 स्लीपर, 8 जेनरल तथा एक पेंट्रीकार खानपान की कोच मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)