सुगौली : रक्षाबंधन पर निकला भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस, पारंपरिक करतबों ने बांधा समां

अमरुल आलम की खास रिपोर्ट सुगौली (पू.च.): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में परंपरा और आस्था का संगम देखने को मिला। सोमवार को पूरे नगर में भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न वार्डों से निकले अखाड़ों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत .......

Aug 10, 2025 - 11:30
Updated: 9 months ago
0 60
सुगौली : रक्षाबंधन पर निकला भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस, पारंपरिक करतबों ने बांधा समां

अमरुल आलम की खास रिपोर्ट

सुगौली (पू.च.): रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सुगौली नगर पंचायत क्षेत्र में परंपरा और आस्था का संगम देखने को मिला। सोमवार को पूरे नगर में भव्य महावीरी अखाड़ा जुलूस का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न वार्डों से निकले अखाड़ों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीत लिया।

सुबह से ही नगर में मेले जैसा माहौल था। निमुई बेलैठ, सुगौली बाजार, संत कबीर दास नगर, माईस्थान, शास्त्री नगर, कुरुमटोला, विसुनपुरवा, सुगौली गांव, बंगरा सहित कई स्थानों से अखाड़े निकलकर अपने-अपने मार्ग से होते हुए देवान चौक गोलंबर पर पहुंचे। यहां खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए, तो धार्मिक झंडों की भव्यता ने दृश्य को और भी आकर्षक बना दिया।

खिलाड़ियों के जोश और उत्साह ने पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। दर्शकों की भीड़ करतब देखने के लिए देर तक जमी रही और हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही।

कार्यक्रम को सफल और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की थी। बड़ी संख्या में जिला पुलिस बल के जवान तैनात रहे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन किरण, अंचलाधिकारी कुंदन कुमार, अंचल पुलिस निरीक्षक अशोक पांडे, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह और अपर थानाध्यक्ष अभिनव राज पूरी तरह सतर्क रहे।

शाम ढलते-ढलते सभी अखाड़े अपने निर्धारित मार्ग से लौट गए और इस तरह शांतिपूर्ण माहौल में महावीरी अखाड़ा जुलूस का समापन हुआ। स्थानीय लोगों ने इसे सुगौली की सांस्कृतिक धरोहर और पीढ़ियों से चली आ रही गौरवमयी परंपरा बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User