सिकरहना : थाना में जब्त 1086 लीटर कस्तूरी शराब को किया गया विधिवत नष्ट, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रणधीर कुमार। चम्पारण टुडे। बनकटवा  बनकटवा प्रखंड के जीतना थाना परिसर में बुधवार को प्रशासनिक आदेश के तहत भारी मात्रा में जब्त कस्तूरी शराब को विधिवत रूप से नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एवं अंचलाधिकारी (आरओ) सम्राट कुमार की उपस्थिति में कुल 1086 लीटर कस्तूरी देशी शराब को खुले मैदान में नष्ट......

Jun 11, 2025 - 19:42
Updated: 1 year ago
0 69
सिकरहना : थाना में जब्त 1086 लीटर कस्तूरी शराब को किया गया विधिवत नष्ट, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

रणधीर कुमार। चम्पारण टुडे। बनकटवा 
बनकटवा प्रखंड के जीतना थाना परिसर में बुधवार को प्रशासनिक आदेश के तहत भारी मात्रा में जब्त कस्तूरी शराब को विधिवत रूप से नष्ट किया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में एवं अंचलाधिकारी (आरओ) सम्राट कुमार की उपस्थिति में कुल 1086 लीटर कस्तूरी देशी शराब को खुले मैदान में नष्ट किया गया।

थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि ये शराब विभिन्न प्राथमिकी कांडों में छापेमारी और गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से जब्त की गई थी। यह नष्टिकरण जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया है, ताकि अवैध शराब की धर-पकड़ के बाद जब्त सामग्री का सही तरीके से निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामले में जीतना थाना लगातार सक्रिय है। क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी, भंडारण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है।  

आरओ सम्राट कुमार ने बताया कि सरकार की मंशा है कि समाज को नशामुक्त बनाया जाए और इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध शराब कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

कार्यक्रम के दौरान थाना के अन्य पदाधिकारी एवं जवान भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User