सिकरहना : दहेज लोभ में 23 वर्षीय नवविवाहिता की निर्मम हत्या, सबूत मिटाने को शव जलाकर दबाया
पूर्वी चंपारण ज़िले में दहेज प्रथा का एक और वीभत्स चेहरा सामने आया है। झरौखर थाना क्षेत्र के अमवा टोनवा गांव में 23 वर्षीय उर्मिला कुमारी की दहेज के लिए बेरहमी से हत्या कर दी गई। साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसका शव जलाकर मिट्टी में दबा दिया गया। पीड़िता की शादी तीन वर्ष पूर्व रंजीत मांझी से हुई थी। कुछ ही महीनों बाद से उर्मिला को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि 5 अगस्त की रात ससुराल वालों ने मिलकर उसकी हत्या की और शव को जला डाला। 6 अगस्त की सुबह परिजनों को गांववालों से घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि शव बुरी तरह जल चुका था। मामला झरौखर थाना में दर्ज किया गया है, जिसमें पति रंजीत मांझी, उसकी मां और अन्य ससुराल पक्ष को नामजद आरोपी बनाया गया है। झरौखर थानाध्यक्ष ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
चम्पारण टुडे /झरौखर - घोड़ासहन /पूर्वी चम्पारण।
पूर्वी चंपारण जिले में दहेज प्रथा की एक बार फिर वीभत्स तस्वीर सामने आई है। झरौखर थाना क्षेत्र के अमवा टोनवा गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता उर्मिला कुमारी की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसके शव को जला दिया गया और मिट्टी में दबा दिया गया। यह हृदय विदारक घटना 5 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
तीन वर्ष पूर्व हुई थी शादी :
पीड़िता के पिता रामेश्वर माझी, निवासी सरहीय (मुफस्सिल थाना क्षेत्र), ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी उर्मिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रंजीत मांझी से की थी, जो झरौखर थाना क्षेत्र के अमवा टोनवा गांव का निवासी है। शादी के कुछ ही महीनों बाद से ही उर्मिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
ससुराल पक्ष द्वारा अधिक दहेज़ की मांग :
उर्मिला की भाभी ललमुनि देवी ने बताया कि ससुराल पक्ष लगातार अधिक दहेज की मांग कर रहा था। जब यह मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उर्मिला की हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, 5 अगस्त की रात को ससुरालवालों ने मिलकर उर्मिला की हत्या की और उसके शव को जला कर गुप्त रूप से मिट्टी में दबा दिया।
गांव वालो से मिली जानकारी :
6 अगस्त की सुबह जब उर्मिला के परिजन उसकी ससुराल पहुंचे, तो उन्हें गांववालों से घटना की जानकारी मिली। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि शव लगभग पूरी तरह जल चुका था, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पति सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज :
पीड़िता के परिजनों ने झरौखर थाना में पति रंजीत मांझी, उसकी मां और अन्य परिजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यह एक सुनियोजित हत्या है और उर्मिला को योजनाबद्ध तरीके से मार डाला गया।
थानाध्यक्ष झरौखर ने की पुष्टि :
झरौखर थानाध्यक्ष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति रंजीत मांझी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्रित किए गए हैं।
यह एक हत्या नहीं, समाज के लिए चेतावनी :
जहां एक ओर महिलाएं चाँद पर पहुंच रही हैं, वहीं आज भी दहेज के लिए बेटियों की बलि दी जा रही है। क्या अब भी हम चुप रहेंगे?
चम्पारण टुडे न्यूज़ नेटवर्क - आपके अधिकार की आवाज़।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)