सुगौली : शीतलपुर ढाला पर अधूरा अंडरपास बना जानलेवा, सुजीत रमन के नेतृत्व में जन आक्रोश

अमरुल आलम की रिपोर्ट  सुगौली: शीतलपुर रेलवे ढाले पर अधूरा पड़ा अंडरपास अब क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए एक भारी मुसीबत बन चुका है। पाँच वर्षों से निर्माणाधीन यह अंडरपास हर बारिश में पानी से लबालब भर जाता है, जिससे लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करने को विवश हैं – और यह जोखिम भरा रास्ता कई ......

Aug 07, 2025 - 10:11
0 86
सुगौली : शीतलपुर ढाला पर अधूरा अंडरपास बना जानलेवा, सुजीत रमन के नेतृत्व में जन आक्रोश

अमरुल आलम की रिपोर्ट 

सुगौली: शीतलपुर रेलवे ढाले पर अधूरा पड़ा अंडरपास अब क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए एक भारी मुसीबत बन चुका है। पाँच वर्षों से निर्माणाधीन यह अंडरपास हर बारिश में पानी से लबालब भर जाता है, जिससे लोग मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करने को विवश हैं – और यह जोखिम भरा रास्ता कई बार हादसों की वजह भी बन चुका है।

इस लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जन सुराज पार्टी के युवा नेता सुजीत रमन ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के साथ ढाले पर पहुँचकर सांसद और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस अंडरपास का कार्य फिर से शुरू नहीं हुआ और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो जनता चुप नहीं बैठेगी।

प्रदर्शन में स्थानीय सरपंच ओमप्रकाश सिंह, नुरुल हुदा कुरेशी, बशीर अहमद समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ओमप्रकाश सिंह ने कहा, "करीब 2 करोड़ की लागत से बना यह अंडरपास पूरी तरह बेकार हो चुका है। यह जनता के पैसे की बर्बादी है और प्रशासन की गंभीर लापरवाही का उदाहरण।"

सुजीत रमन ने कहा, "यह रास्ता 8 से 10 पंचायतों का मुख्य संपर्क मार्ग है। रोजाना हजारों लोग इसी से गुजरते हैं, लेकिन आज तक इस समस्या की सुध किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं ली। अब समय आ गया है कि जनता की आवाज़ बुलंद की जाए और जब तक काम शुरू नहीं होता, हम चुप नहीं बैठेंगे।"

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द अंडरपास को चालू करने की दिशा में कदम उठाए जाएं, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुविधाजनक रास्ता मिल सके।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User