सिकरहना : नेपाल से 590 बोतल नेपाली शराब की तस्करी, आठमोहान एसएसबी ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चंपारण। 26 जुलाई 2025  नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले में तैनात एसएसबी की 71वीं बटालियन, आठमोहन की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 590 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को........

Jul 26, 2025 - 20:16
Updated: 9 months ago
0 949
सिकरहना : नेपाल से 590 बोतल नेपाली शराब की तस्करी, आठमोहान एसएसबी ने कारोबारी को किया गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चंपारण। 26 जुलाई 2025 
नेपाल सीमा से सटे पूर्वी चंपारण जिले में तैनात एसएसबी की 71वीं बटालियन, आठमोहन की टीम ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 590 बोतल नेपाली शराब जब्त की है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब तस्कर नेपाली शराब की भारी खेप को एक फ्लैटिना बाइक से लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से शराब की बड़ी मात्रा में तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने रणनीति बनाकर बॉर्डर के पास घेराबंदी की।

कुछ ही देर में एक व्यक्ति चार बोरी शराब लादकर बाइक से भारतीय सीमा की ओर आता दिखा। एसएसबी ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी में बोरियों से कुल 177 लीटर की 590 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। मौके पर ही शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली गई और कारोबारी को हिरासत में ले लिया गया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विशाल कुमार, पिता बासुदेव प्रसाद यादव, निवासी अगरवा गांव, थाना जितना, पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है। एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नेपाल से शराब लाकर बिहार में खपाने का धंधा कर रहा था।

गिरफ्तार युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जितना थाना पुलिस को सौंप दिया गया। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस और एसएसबी संयुक्त अभियान चला रही है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद नेपाल सीमा से सटी इलाकों में शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

एसएसबी की इस कार्रवाई को शराब माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी सफलता और सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी तरह की तस्करी की जानकारी मिले तो वे तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 0

Comments (0)

User