सीतामढ़ी :- समस्तीपुर रेल मंडल में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सीतामढ़ी सहित 17 पदों पर होगी फैसिलिटेटर की बहाली, आवेदन की तिथि तय

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रोजगार की तालाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। इससे जुड़ने वाले बेरोजगारों को अगले एक सप्ताह मिलेगी रोजगार। समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटी...

Dec 24, 2025 - 22:19
Dec 25, 2025 - 10:11
 0  2
सीतामढ़ी :- समस्तीपुर रेल मंडल में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, सीतामढ़ी सहित 17 पदों पर होगी फैसिलिटेटर की बहाली, आवेदन की तिथि तय

~~ रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, फैसिलिटेटर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। 

~~ इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ रिटायर्ड रेलकर्मियों या उनके पुत्र भी शामिल हो सकते है।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- बेरोजगारी से जूझ रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। रोजगार की तालाश कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बेहद अहम है। इससे जुड़ने वाले बेरोजगारों को अगले एक सप्ताह मिलेगी रोजगार। समस्तीपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के संचालन के लिए फैसिलिटेटर की तैनाती का फैसला किया है। इसके तहत मंडल के 7 प्रमुख स्टेशनों पर स्थापित 22 एटीवीएम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कुल 17 फैसिलिटेटर बहाल किए जाएंगे। रेल प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। खास बात यह है कि इस बार रेलवे ने नियमों में ढील देते हुए आम लोगों को भी आवेदन का मौका दिया है, जिससे स्थानीय युवाओं और बेरोजगारों को सीधा लाभ मिल सकेगा।

कौन और कैसे कर सकता है आवेदन :-

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, फैसिलिटेटर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। इसमें आम नागरिकों के साथ-साथ रिटायर्ड रेलकर्मियों या उनके पुत्र भी आवेदन कर सकते हैं। चयनित फैसिलिटेटर को रेलवे की ओर से कोई मासिक वेतन नहीं दिया जाएगा, लेकिन उन्हें स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक री-चार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन राशि (बोनस) मिलेगी। जिसकी पुष्टि रेल पब्लिक रिलेशनश ऑफिसर आरके सिंह द्वारा किया गया है।

आवेदन की अंतिम तिथि :-

मिली जानकारी के मुताबिक, फैसिलिटेटर को स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदना होगा और उसी के माध्यम से यात्रियों को जनरल व प्लेटफॉर्म टिकट उपलब्ध कराना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर नियमों के अनुसार जुर्माना लगाया जा सकता है।

स्टेशनों के अनुसार तैनाती का विवरण :- 

रेल मंडल के अंतर्गत सीतामढ़ी एक फैसिलिटेटर की नियुक्ति होगी वहीं दरभंगा जंक्शन पर 6 एटीवीएम स्थापित हैं, जहां 1 फैसिलिटेटर की तैनाती की जाएगी। मुजफ्फरपुर स्टेशन पर 5 मशीनों के लिए 6 फैसिलिटेटर बहाल किए जाएंगे। नरकटियागंज में 3 एटीवीएम के लिए 4 फैसिलिटेटर, मधुबनी में 2 मशीनों के लिए 1 फैसिलिटेटर, बेतिया में एक तैनात किए जाएंगे।

वहीं चकिया और सुगौली स्टेशनों पर लगी 2 एटीवीएम के लिए 2 फैसिलिटेटर तैनात किए जाएंगे।रेलवे का यह कदम न सिर्फ यात्रियों को टिकट लेने में मददगार साबित होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0