सीतामढ़ी :~ नितेश महाराज ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :~ तरियानी छपरा पंचायत की मुखिया सह बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्पणा सिंह के पति और सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिं.......

Dec 01, 2025 - 20:54
Updated: 7 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ नितेश महाराज ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :~ तरियानी छपरा पंचायत की मुखिया सह बेलसंड विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्पणा सिंह के पति और सामाजिक कार्यकर्ता नितेश सिंह महाराज ने सोमवार को शिवहर व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। दस वर्ष पुराने शिवहर थाना कांड संख्या 97/15 के अनुसंधान क्रम में उनका नाम सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

अधिवक्ता अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2015 का है।

आत्मसमर्पण से पूर्व नितेश सिंह महाराज ने कहा मैं कानून और न्यायालय का सम्मान करता हूँ। यह मामला दस वर्ष पुराना है और मैं इसमें पूरी तरह निर्दोष हूँ। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

नितेश सिंह महाराज 2017 और 2022 में भी जेल जा चुके हैं, 2023 से सक्रिय जनसेवा थे।

नितेश सिंह महाराज पूर्व में 2017 और 2022 में भी जेल जा चुके हैं। 14 जनवरी 2023 को जमानत मिलने के बाद से वे लगातार सामाजिक और जनसरोकार के मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनकी ग्रामीण क्षेत्रों में पकड़ मजबूत मानी जाती है और वे कई स्थानीय सामाजिक कार्यो में आगे रहे हैं।

समर्थकों में सहानुभूति, प्रशासन पर विश्वास जताया

घटना के बाद समर्थकों में सहानुभूति देखने को मिली है। कई स्थानीय नागरिकों ने कहा कि नितेश सिंह महाराज हमेशा जनता के बीच रहे हैं और उनकी भूमिका सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय रही है। वहीं महाराज ने स्पष्ट किया है कि वे जिला प्रशासन और न्यायालय पर पूर्ण विश्वास रखते हैं।

न्यायालय में आत्मसमर्पण के बाद अब मामला कानूनी प्रक्रिया के अगले चरण में जाएगा। नितेश सिंह महाराज ने कानून के प्रति सम्मान और न्यायपालिका में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वे सत्य उजागर होने तक न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते रहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User