सीतामढ़ी :~ सुरसंड पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 24 घंटे के अंदर दो चोर गिरफ्तार भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर एक बाबा गरीब नाथ मोहल्ला से चोरों ने जितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के घर बाइक उड़ा ले गई। जानकारी के अनुसार चोरों का हौसल यहां इतना बुलंद हो गया है कि वे घर के आंगन से लौक तोरकर ग्लैमर ब्लैक लाल कलर के बाइक नंबर बीआर 06 एएम/ 2924 को चोरी कर लिया। इसके बाद डॉoजितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र संजीव कुमार ने अज्ञात चोरों के खिला.......

Dec 3, 2025 - 09:33
Dec 3, 2025 - 11:01
 0  2
सीतामढ़ी :~ सुरसंड पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश 24 घंटे के अंदर दो चोर गिरफ्तार भेजे गए जेल

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर एक बाबा गरीब नाथ मोहल्ला से चोरों ने जितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के घर बाइक उड़ा ले गई। जानकारी के अनुसार चोरों का हौसल यहां इतना बुलंद हो गया है कि वे घर के आंगन से लौक तोरकर ग्लैमर ब्लैक लाल कलर के बाइक नंबर बीआर 06 एएम/ 2924 को चोरी कर लिया। इसके बाद डॉoजितेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के पुत्र संजीव कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी होने को लेकर एक लिखित आवेदन सुरसंड थाना को दिया। आवेदन के आलोक में 24 घंटे के अंदर सुरसंड थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने अवर निरीक्षक राजीव कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ गुप्त ठिकाने पर छापेमारी की। जिसके बाद वार्ड नंबर 15 में डेरा में लेकर रह रहे दो चोर के साथ बाइक को भी बरामद कर लिया। मामले को लेकर मंगलवार को एक प्रेस वार्ता कर थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता ने जानकारी दी। बताया गया कि पकड़े गए बाइक चोर की पहचान सुरसंड नगर पंचायत वार्ड नंबर 13 निवासी दिनेश दास के 17 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार व पड़ोसी देश नेपाल के महोत्तरी जिला के जललेश्वर थाना क्षेत्र के हलखोरी गांव निवासी सुरेश राय के 16 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है। जिसके पास से चोरी हुई वाईक बरामद किया गया। संजीव कुमार के आवेदन पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कर दोनों के विरुद्ध थाना अध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष लाल किशोर गुप्ता अवर निरीक्षक राजीव कुमार पांडेय,सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार, व बबलू कुमार,चौकीदार चुनचुन पासवान, बैद्यनाथ दास दुखहरन राउत, विनय सिंह मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0