सीतामढ़ी :~ कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी मेजरगंज प्रखंड ईकाई का हुआ गठन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सितामढ़ी :- मेजरगंज आनंदी हॉस्पिटल के प्रांगण में कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कानू समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक अनिल कुमार द्वारा किया गया।

Dec 29, 2025 - 16:08
Updated: 10 months ago
0 5
सीतामढ़ी :~ कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी मेजरगंज प्रखंड ईकाई का हुआ गठन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सितामढ़ी :- मेजरगंज आनंदी हॉस्पिटल के प्रांगण में कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से कानू समाज के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सैनिक अनिल कुमार द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम उपस्थित लोगों के तरफ से बैठक का संयोजन कर रहे डॉ बृजकिशोर साह ने जिला टीम के सभी पदाधिकारी को फूलमाला पहनाते हुए अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। मौके पर उपस्थित लोगों ने समाजिक एकता एकजुटता पर बल देते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की सर्वसहमति से प्रखंड अध्यक्ष धीरज कुमार उपाध्यक्ष छोटेलाल कुमार महामंत्री रामबालक साह सचिव हरिकिशोर प्रसाद व उदय कुमार को मनोनीत किया गया

 वहीं संरक्षक डॉ बृजकिशोर साह राजेन्द्र साह खोभारी साह रामेश्वर साह बिनोद साह को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष एवं जिला टीम द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया। अध्यक्ष ने नवनियुक्त लोगों से समाजिक सहयोग एकजुटता बनाए रखने का अपील करते हुए धन्यवाद किया। बैठक में जिला से रामजिनिश गुप्ता, रामजी साह, रविंद्र कुमार अशोक साह स्थानीय मनोज कुमार राजकुमार साह, राम अयोध्या साह, विमल साह, राजा कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User