सीतामढ़ी :~ खेतीहर किसानी पर प्राकृतिक आपदा तथा प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त किसान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- खेती-किसानी पर प्राकृतिक आपदा तथा प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त किसानों के सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,रीगा की कार्यसमिति तथा प्रमुख किसानों की महत्त्वपूर्ण बैठक खादी भण्डार प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ सिंह द्वारा की गई।

Dec 29, 2025 - 18:47
Dec 30, 2025 - 10:17
 0  2
सीतामढ़ी :~ खेतीहर किसानी पर प्राकृतिक आपदा तथा प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त किसान

-- धान खरीद नही होने तथा खाद की कालाबाजारी से त्रस्त किसान 6को करेंगे रीगा प्रखंड का घेराव।

-- कृषि,अंचल,मनरेगा तथा सर्वे कार्यालयों में भ्रष्टाचार भी होगा आन्दोलन का मुद्दा।

-- अपने हक तथा गाढी कमाई की लूट के सवाल पर 6जनबरी को पहुंचे रीगा प्रखंड । 

-- समाहर्ता से किसान विरोधी कृषि पदाधिकारी रीगा का स्थानान्तरण तथा बर्खास्तगी हेतू विभागीय कार्रवाई की मांग।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- खेती-किसानी पर प्राकृतिक आपदा तथा प्रशासनिक उपेक्षा से त्रस्त किसानों के सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,रीगा की कार्यसमिति तथा प्रमुख किसानों की महत्त्वपूर्ण बैठक खादी भण्डार प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसका अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष पारसनाथ सिंह द्वारा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि किसानों को अपने हक तथा जीवन की सुरक्षा हेतू संघर्ष तेज करना हीं होगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 6 जनबरी 026 को रीगा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार का घेराव कर अधिकारियों को मांगपत्र के साथ चेतावनी दिया जायगा तथा नही सुधरने पर बडेआंदोलन का ऐलान किया जायगा।

कहा गया कि अधिकारियों की लापरवाही तथा मिली भगत से प्रखंड,0 अंचल, मनरेगा, कृषि, बीसीओ तथा सर्वे कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार है। किसान-मजदूरों की गाढी कमाई की लूट जारी है। धान खरीद बंद है किसान 12-15सौ रू क्विंटल धान बेंचने को विवश है। उर्वरकों की कालेबाजारी से किसान त्रस्त है। सरकार के घोषित मूल्य पर खाद नही मिलता परन्तु कालेबाजार में यूरिया 4 सौ तथा डीएपी 16 सौ से दो हजार में उपलब्ध है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी रीगा द्वारा फसलक्षति रिपोर्ट नही भेजे जाने से वर्षा, बाढ तथा मोंथा तूफान से बर्बाद किसानों को फसलक्षति तथा इनपुट अनुदान नही मिल सका। समाहर्ता से किसान विरोधी कृषि पदाधिकारी रीगा का अविलंब स्थानान्तरण कर बर्खास्तगी हेतू विभागीय कार्रवाई की मांग की गई।

बैठक में अन्य राज्यों में गन्ना मूल्य का ऐलान होने के बावजूद बिहार में गन्नामूल्य तय नही होने पर कहा गया कि लगता है सरकार मिल वालों के समक्ष घुटना टेक चुकी है। सरकार मिल वालों से जो गन्नामूल्य दिलाये उसके अतिरिक्त मूल्य का सरकार भुगतान करे परन्तु वह मूल्य लागत के आलोक में 8सौ रू कुंतल से कम न हो।

बैठक मे अपने खेत-पेट के सवाल पर किसान-मजदूरों से अधिक संख्या में 6 जनबरी 025 को11बजे तक रीगा प्रखंड मुख्यालय पहुंचने की अपील की गई। 

बैठक में मोर्चा के उतर बिहार संयोजक डा.आनन्द किशोर, जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी, कौशल किशोर सिंह,डा. रबीन्द्र कुमार सिंह, शिव शंकर मंडल, अमरेन्द्र राय, संजीब कुमार चौधरी, रामपुकार साह, मदन कुमार सिंह,पूर्व मुखिया दिनेश सिंह,अबधेश यादव, अश्विनी कुमार मिश्रप्रमोद यादव, श्याम बिहारी पंडित, अशोक निराला, राम विनय कुशवाहा, रामनरेश झा, नन्दकिशोर मंडल,जगदीश यादव,परीक्षण कापड,कर्पूरी साह, जगदीश साह, जितेन्द्र झा, देवकी दास सहित अन्य ने अपना विचार रखा तथा किसानों से अधिकाधिक संख्या में रीगा प्रखंड पहुंचने की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0