सुगौली:भटहां हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू नव जागरण मंच का चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड अन्तर्गत भटहां पंचायत के सरगटिया हनुमान मंदिर पर हिंदू नवजागरण मंच के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम जी पाण्डेय ने किया। जिसमें हिंदू नवजागरण मंच के द्वारा सशक्तिकरण प्राथमिक प्रशिक्षण का आयोजन किया ग.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली, पू.च: प्रखंड अन्तर्गत भटहां पंचायत के सरगटिया हनुमान मंदिर पर हिंदू नवजागरण मंच के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राम जी पाण्डेय ने किया। जिसमें हिंदू नवजागरण मंच के द्वारा सशक्तिकरण प्राथमिक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित हिन्दूओं को सम्बोधित करते हुये जिला कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज के समय में नव युवक अपने से बड़े का आदर,सम्मान करना भुल गये है यह एक चिंतन का विषय है। मंच के जिला उप प्रधान शम्भू प्रसाद जयसवाल ने कहा कि हिन्दू को एक जुट होने की जरूरत है। इसमें जाती और उच नीच का भेदभाव नही करना है। घर में तुलसी,चंदन,पीपल को लगाना है और छोटे-छोटे बच्चो को प्राथमिक शिक्षा व संस्कार संस्कृति देने की जरूरत है। कार्यक्रम उपस्थित लोगो ने चंदन और तुलसी लगाने का संकल्प लिया। मंगलवार को हनुमान मंदिर में मंगल गीत भी करने की संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला उप प्रधान शंभू प्रसाद जयसवाल व जिला मुख्य कार्यकारिणी दिनेश कुमार,अनिल सिंह बाबा,योगेन्द्र यादव,वार्ड सदस्य विनोद यादव,शम्भू यादव,जगदीश यादव,वीरेन्द्र यादव,मोहन दास,शिवनाथ यादव,आशुतोष पाण्डेय,अभिषेक पाण्डेय,गिरजा यादव,बाबू राम यादव,छोटे लाल यादव,महंगा दास,मन्नू दास,फुलेना यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)