सुगौली:विधायक ने कौशल विकास केंद्र में सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का किया उदघाटन
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: प्रखंड के फुलवरिया में कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत समर्थ के सहयोग से कौशल विकास केंद्र में सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन राजद विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि इस केंद्र पर लड़के व लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क सिलाई का कोर्स कराया जाएगा।जिससे ग्रामीण......
अमरुल आलम की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: प्रखंड के फुलवरिया में कपड़ा मंत्रालय के अंतर्गत समर्थ के सहयोग से कौशल विकास केंद्र में सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन राजद विधायक ई0 शशि भूषण सिंह ने किया। विधायक ने कहा कि इस केंद्र पर लड़के व लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क सिलाई का कोर्स कराया जाएगा।जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी फायदा होगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार भी मिलेगी।रोजगार मिलने से लोगो की बेरोजगारी दूर होगी। लोग आर्थिक रूप से मजबूत व समृद्ध होंगे। यहां के लोगो के लिए काफी लाभदायक होगा।मेरे द्वारा भी इसमें सहयोग हमेशा किया जाएगा।मौके पर मुखिया अवधेश कुशवाहा,सरपंच रूपेश श्रीवास्तव,प्रशिक्षक छोटी कुमारी,पैक्सध्यक्ष संजीव शर्मा,विकास सिंह,पंसस अखिलेश झा,बनारसी महतो,संतोष जयसवाल,भोलू श्रीवास्तव,दीपक कुमार,अभिषेक झा,आशीष श्रीवास्तव, सुबोध कुमार सहित कई मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0