सुगौली: शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई माँ दुर्गा की पूजा, भक्तों ने श्रद्धा से ग्रहण किया महाप्रसाद
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के मुख्य बाजार रोड स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ परिसर में गुरुवार की रात दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की पूजा विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न की गई। पूजा सम्पन्न होने के उपरांत देर शाम .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के मुख्य बाजार रोड स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मठ परिसर में गुरुवार की रात दुर्गा पूजा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दुर्गा की पूजा विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न की गई। पूजा सम्पन्न होने के उपरांत देर शाम श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नगर व आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
महाप्रसाद कार्यक्रम का शुभारंभ महंत बाबा मनीष दास ने किया। साथ में जदयू नेता सह समाजसेवी भाई अलीहसन रहें मौजूद। इस मौके पर महंत बाबा मनीष दास ने कहा कि माँ दुर्गा की कृपा से समाज में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने लोगों से जीवन में धार्मिकता, संयम और सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूजा और महाप्रसाद का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और भाईचारे के वातावरण में किया गया।
अंकुर चौधरी,अनुप अग्रवाल,रंजित सर्राफ,नवीन कुमार,बिरजू साह,बेचू साह,प्रिंस कुमार,अजय कुमार सहित समिति के सभी सदस्य आयोजन में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। रात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ ठाकुरबाड़ी परिसर में देर रात तक बनी रही। भक्तगण माँ दुर्गा के जयकारों के बीच महाप्रसाद ग्रहण कर धन्य हुए। आयोजन की सफलता के लिए समिति ने सभी श्रद्धालुओं और नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस धार्मिक आयोजन ने सुगौली में एकता, आस्था और सामूहिक सद्भाव का सुंदर संदेश दिया। मौके पर पत्रकार भाईयों सहित जनप्रतिनिधि रहें मौजूद।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)