नागपंचमी व महाबीरी झंडा पूजा को लेकर अधिकारी व पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,शांति व सौहार्दपूर्ण की अपील
चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रामगढ़वा थाना क्षेत्र में सोमवार को नागपंचमी व महाबीरी झंडा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया हैं। रामगढ़वा अंचल सीओ राजा कुमार,सुगौली इस्पेक्टर अशोक पांडेय, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह,रक्सौल एएलएफ सहित पुलिस बल और चौकीदार ने थाना परिसर से रामगढ़वा बाजार, गोला रोड, ब्लॉक रोड सहित प्रमुख स्थानों पर वाहन से गस्ती की। वही फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने स्पीकर के माध्यम से जनता के अपील की कि नाग पंचमी व महाबीरी झंडा का पर्व शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत 112 नंबर पर दें। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की ताकि त्योहार पर्व सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। इस मौके पर थाना पीएसआई सुमित कुमार, अजीत सिंह, किरण देवी चौकीदार संजय सिंह,नवल यादव,सोनू कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0