सीतामढ़ी :- डुमरा में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर हुई संयुक्त बैठक, सख्त कार्रवाई का लिया गया संकल्प

May 07, 2025 - 20:56
0 6
सीतामढ़ी :- डुमरा में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर हुई संयुक्त बैठक, सख्त कार्रवाई का लिया गया संकल्प

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(डुमरा) :- जिला पदाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर डुमरा प्रखंड कार्यालय कक्ष में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिषेक चंदन ने की। बैठक में बाल श्रम उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के अधिकारों की रक्षा जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स एवं बाल कल्याण संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक की गई । बीडीओ अभिषेक चंदन ने सभी स्कूलों, दुकानों, होटलों और औद्योगिक इकाइयों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि बाल श्रम पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्र नाथ राम ने बाल श्रमिकों की पहचान कर धावा दल के माध्यम से उन्हें मुक्त कर पुनर्वास एवं शिक्षा से जोड़ने के लिए ठोस योजना पर बल दिया| बैठक में सीडीपीओ कामिनी कुमारी, बीपीआरओ मनोज कुमार, डुमरा थाना से पुलिस पदाधिकारी ऋचा कुमारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, अदिथी संस्था के प्रतिनिधि मनीष कुमार व गुंजा कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की रेखा कुमारी और बीबीए के प्रतिनिधि मो. शारीब सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे| सभी प्रतिभागियों ने बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User